Chhath Puja 2024: अविवाहित कन्याएं पहली बार कर रही हैं छठ पूजा? इन 5 नियमों का करें पालन, वरना लगेगा पाप!

Chhath Puja Niyam: साल 2024 में 5 नवंबर से छठ पूजा का आरंभ हो रहा है। ये व्रत माताएं अपने बच्चों की सलामती के लिए रखती हैं। हालांकि अब अविवाहित कन्याएं भी छठ पूजा करती हैं। लेकिन उन्हें कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। नहीं तो उनकी पूजा को अधूरा माना जाता है। चलिए जानते हैं छठ पूजा से जुड़े जरूरी नियमों के बारे में।

chhath-puja-2024-date

Chhath Puja Niyam: चार दिवसीय छठ के महापर्व से लोगों की खास आस्था जुड़ी हुई है। ये त्योहार खासतौर पर यूपी, बिहार, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लोग मनाते हैं। छठ का पर्व चार दिनों तक मनाया जाता है, जिस दौरान सूर्य देवता और छठी माई की पूजा की जाती है। आमतौर पर छठ का व्रत विवाहित महिलाएं अपने बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए रखती हैं। हालांकि अब बदलते दौर में विवाहित महिलाओं के अलावा अविवाहित कन्याएं भी छठ पूजा करती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यदि अविवाहित कन्याएं छठ का व्रत रखती हैं, तो उन्हें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन

2024 में छठ पूजा की सही तिथि

नहाय-खाय: 5 नवंबर

विज्ञापन

खरना: 6 नवंबर

संध्या सूर्य अर्घ्य: 7 नवंबर

विज्ञापन

प्रातः सूर्य अर्घ्य और व्रत का पारण: 8 नवंबर

विज्ञापन

छठ पूजा का महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, अविवाहित कन्याएं सूर्य देवता और छठी माई की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए छठ का व्रत रख सकती हैं। अविवाहित कन्याएं यदि सच्चे मन और पूरे नियमों के अनुसार छठ की पूजा करती हैं, तो उन्हें मनचाहा वर मिलता है। साथ ही जीवन में सुख, शांति, वैभव, यश और खुशियों का वास रहता है। इसके अलावा उन्हें पैसों की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ता है।

छठ पूजा के नियम

जिस तरह शादीशुदा महिलाएं छठ का व्रत रखती हैं और जिन नियमों का पालन वो करती हैं, उन्हीं नियमों का पालन अविवाहित कन्याओं को करना चाहिए। इसके अलावा इन बातों का ध्यान भी रखें-

विज्ञापन
  • अविवाहित कन्याएं छठ पूजा के दौरान साफ-सफाई और शुद्धता का ध्यान रखें। नहाय-खाय के दिन घर की साफ-सफाई जरूर करें।
  • नहाय-खाय के दिन शुद्ध कपड़े पहनें और सात्विक भोजन ही खाएं।
  • यदि अविवाहित कन्याएं छठ का व्रत रख रही हैं, तो छठ का प्रसाद चूल्हे पर अपने हाथों से बनाएं।
  • जो छठ का व्रत करती हैं, उन्हें उपवास के दौरान जमीन पर सोना चाहिए।
  • व्रत के दौरान किसी से गलत न बोलें और लड़ाई-झगड़ा न करें।

ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: 5 दिन तक ये 3 राशियां रहेंगी परेशान, समसप्तक योग रहेगा अनलकी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ