Chhath Puja 2025 Upay: 25 अक्टूबर 2025 से छठ के महापर्व की शुरुआत हो गई है, जो कि 4 दिनों तक चलेगा. 26 अक्टूबर को खरना पूजा, 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य और 28 अक्टूबर को उषा अर्घ्य के साथ छठ पूजा का समापन हो जाएगा. इस दौरान निर्जला व्रत रखने के साथ-साथ सूर्य देव और छठी मैया की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग सच्चे मन और पूरे विधि-विधान से छठ का व्रत रखते हैं, उन्हें संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन का आशीर्वाद मिलता है. इसके अलावा घर-परिवार में शांति का माहौल रहता है.

यदि किसी कारण आपने छठ का व्रत नहीं रखा है तो कुछ उपायों को करके भी सूर्य देव और छठी मैया को खुश कर सकते हैं. चलिए जानते हैं छठ पूजा के दौरान देवी-देवताओं को खुश करने के लिए किए जाने वाले तीन प्रभावशाली उपायों के बारे में.

---विज्ञापन---

छठ पूजा के अचूक उपाय

  • छठ पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कार्य करने के बाद घर की सफाई करें. फिर घर के मंदिर में एक चौकी रखें. उसके ऊपर सफेद रंग का कपड़ा बिछाएं. उस पर पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्य देव की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें. सूर्य देव को गंगाजल, वस्त्र, अक्षत, धूप, दीप, लाल फूल और मिठाई अर्पित करें. इसके बाद छठी मैया का स्मरण करें और उनसे अपनी गलतियों के लिए माफी मांगें. इस उपाय से आपको सूर्य देव के साथ-साथ छठी मैया की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी. साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति का वास होगा.

ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2025 Rashifal: छठ पूजा से पहले 4 राशियों को लाभ होना पक्का, सूर्य ने किया नक्षत्र गोचर

---विज्ञापन---

  • छठ पूजा के दिन सुबह जल्दी स्नान करने के बाद सूर्य देव की पूजा करें. सबसे पहले उन्हें तांबे के लोटे से जल अर्पित करें. फिर सूर्य मंत्रों का जाप करें. इसके बाद छठी मैया का स्मरण करते हुए बहते पानी में कच्चे चावल और गुड़ प्रवाहित करें. इससे आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी. साथ ही पापों से मुक्ति मिलेगी और घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा.
  • यदि आप सूर्य देव और छठी मैया को खुश करना चाहते हैं तो छठ पर्व के दौरान दान जरूर करें. इससे आपको पुण्य मिलने के साथ पापों से भी मुक्ति मिलेगी. छठ के दौरान लाल कपड़े, गेहूं, तांबे का सिक्का, गन्ना, हरे फल या हरी सब्जियों का दान करना शुभ होता है.

ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2025: गलती से टूट जाए छठ पूजा का व्रत तो ऐसे करें प्रायश्चित, नहीं लगेगा दोष

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.