Chhath Puja 2025: आज छठ पूजा का दूसरा दिन खरना पूजा है. छठ महापर्व के दौरान खरना पूजा का काफी महत्व होता है. खरना पूजा के दिन गुड़ की खीर का प्रसाद बनाकर छठी मैया को भोग लगाया जाता है. खरना पूजा के लिए मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ियों को जलाकर प्रसाद बनाया जाता है. आपको खरना पूजा के दिन पवित्रता का खास ध्यान रखना चाहिए. खरना पूजा के दिन छोटी सी गलती से आपको व्रत करने का फल नहीं मिलेगा. चलिए आपको बताते हैं कि, आज खरना पूजा के दिन किन गलतियों को करने से बचना चाहिए.
खरना पूजा के दिन न करें ये गलतियां
आपको खरना पूजा के प्रसाद को गंदे हाथों से नहीं छूना चाहिए. प्रसाद या किसी भी सामग्री को नहाने से पहले नहीं छूना चाहिए. इन्हें नहा धोकर ही छूना चाहिए.
खरना पूजा के लिए आप जहां पर प्रसाद बना रहे हैं वह जगह साफ होनी चाहिए. आपको प्रसाद बनाने के स्थान को धुलाई करके साफ करना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Chhath Puja Arghya Mantra: संध्या और उषा अर्घ्य देते समय करें सूर्य के इन मंत्रों का जाप, बनेंगे बिगड़े काम
व्रत का प्रसाद बनाने के लिए सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए. आपको सादा नमक का इस्तेमाल खाना और प्रसाद बनाने के लिए नहीं करना चाहिए.
खरना पूजा के दिन आपको शाम के समय दोबारा नहाने के बाद साफ वस्त्र पहन पूजा करनी चाहिए. शाम को सूर्य देव और छठी मैया को प्रसाद चढ़ाने के बाद ही भोजन करें.
खरना पूजा के दिन व्रती सदस्य के अलावा सभी लोगों को छठी मैया और सूर्यदेव की पूजा करने और प्रसाद चढ़ाने के बाद ही ग्रहण करना चाहिए. आपको खरना पूजा के दिन इन गलतियों को करने से बचना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 hr agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
4 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
6 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
23 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines