---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chhath Puja 2024: नहाय-खाय से छठ पर्व का शुभारंभ आज, जानें क्या है ‘कदुआ-भात’?

Chhath Puja 2024: चार दिवसीय महापर्व छठ की विधिवत शुरुआत आज मंगलवार 5 नवंबर, 2024 से हो चुकी है। इस दिन छठ का व्रत रखने वाले व्रती 'नहाय-खाय' नियम से इसका शुभारंभ करते हैं। आइए जानते हैं, नहाय-खाय क्या है और इससे जुड़ा 'कदुआ-भात' क्या है?

---विज्ञापन---

Chhath Puja 2024: बिहार, यूपी और झारखंड में विशेष तौर पर मनाए जाने वाले महापर्व छठ की विधिवत शुरुआत आज मंगलवार 5 नवंबर, 2024 से हो चुकी है। यह पर्व भगवान सूर्य की उपासना को समर्पित है, जो एक चार दिवसीय विशेष त्योहार है। आज इसकी शुरुआत नहाय खाय की रस्म से हो रही है। आइए जानते है, आज नहाय-खाय की रस्म पर ‘कदुआ-भात’ की परंपरा क्या है?

नहाय-खाय क्या है?

सनातन पंचांग के अनुसार, इस बार चार दिवसीय छठ पूजा की शुरुआत 5 नवंबर से हो रही है। इस दिन व्रत रखने वाले यानी व्रती दोपहर में स्नान करने के बाद कुल देवी-देवता और सूर्य की पूजा के बाद भोजन ग्रहण करते हैं। यहां ‘नहाय’ का अर्थ है नहाना और ‘खाय’ का अर्थ है ‘खाना’। यहां पढ़ने में यह रस्म जितना आसान लगता है, उतना है कि नहीं क्योंकि आज पूरे दिन में एक ही बार खाना है और इसके बाद केवल सूर्योदय के बाद या रात में भोजन करना होता है। ब्रेकफास्ट या नाश्ते की इसमें कोई जगह नहीं है और इसमें लहसुन-प्याज और अन्य तामसिक पदार्थों का सेवन वर्जित है। वास्तव में, नहाय-खाय का नियम शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक है, जिससे व्रती अपने शरीर और मन को शुद्ध करते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: किसने की थी पहली छठ पूजा? जानें इतिहास, महत्व और रीति-रिवाज

कदुआ-भात क्या है?

नहाय-खाय के दिन चाहे जितने विशेष व्यंजन बन जाएं, इस दिन लौकी की सब्जी और चावल जरूर खाई जाती है। बिहार और पूर्वी यूपी में इसे लौकी को कदुआ और उबले चावल को भात कहते हैं। नहाय-खाय के दिन भोजन में लौकी की सब्जी और चावल अनिवार्य रूप से शामिल करने के कारण इस रस्म को ‘कदुआ-भात’ भी कहते हैं। अमीर हो गरीब, सभी को एक-समान रूप से इस नियम का पालन करना जरूरी है। इस दिन लौकी की सब्जी और चावल के साथ चने की दाल भी खाई जाती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: छठ में ठेकुआ क्यों चढ़ाते हैं, क्यों कहते हैं इसे महाप्रसाद, जानें विस्तार से

चार दिनों तक चलेगा महापर्व

Chhath-Kosi-Bharna

छठ पूजा के मौके पर षष्ठी तिथि की शाम में कोसी भरने की परंपरा है।

छठ पूजा की शुरुआत आज जिस नहाय-खाय से हो रहीहै। आज व्रती शुद्धता और पवित्रता का पालन करते हुए लौकी की सब्जी, चने की दाल और भात का सेवन कर निर्जला उपवास की शुरुआत करेंगी। इसके बाद कल यानी 6 नवंबर तारीख को खरना पूजन, 7 नवंबर को शाम में सूर्य अर्घ्य और 8 नवंबर को प्रातःकालीन अर्घ्य के बाद पारण होगा। इसके साथ इस महापर्व का समापन होगा। 7 नवंबर को शाम में सूर्य अर्घ्य देने के बाद ‘कोसी पूजन’ भी छठ पूजा की परंपरा संपन्न की जाती है। इसे कोसी भरना या कुसिया पूजन भी कहते हैं।

---विज्ञापन---
  • नहाय-खाय: इस रीति से छठ महापर्व का आगाज होता है, जो  मंगलवार 5 नवंबर, 2024 को है।
  • खरना: यह एक प्रकार से छठ माता का आह्वान है, जो नहाय-खाय के अगले दिन शाम में किया जाता है। यह बुधवार 6 नवंबर, 2024 को है।
  • संध्या सूर्य अर्घ्य: इस दिन शाम में सूर्य भगवान को पहला अर्घ्य दिया जाता है, जो इस साल गुरुवार 7 नवंबर, 2024 को है। इस दिन शाम में कोसी भरी जाती है।
  • प्रातः सूर्य अर्घ्य: इस दिन सुबह में भगवान सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया जाता है, शुक्रवार 8 नवंबर, 2024 को है।
  • पारण: प्रातः सूर्य अर्घ्य के दिन यानी 8 नवंबर, 2024 को व्रती के पारण से इस व्रत का विधिवत समापन होता है।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 05, 2024 10:48 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola