होली के दिन ही चंद्र ग्रहण, कितने समय तक असर, प्रेग्नेंट महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान

Chandra Grahan 2024: हिंदू मान्यता के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दिन कुछ नकारात्मक शक्तियां पैदा होती हैं। इन शक्तियों का दुष्प्रभाव सीधे व्यक्ति पर पड़ता है। इसलिए ग्रहण के समय लोगों को कुछ सावधानियां अपनानी चाहिए। खासतौर पर प्रेग्नेंट महिलाओं को, नहीं तो इसका सीधा असर उनके शिशु पर पड़ता है।

Chandra Grahan 2024

कितने समय तक रहेगा चंद्र ग्रहण ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल 25 मार्च, दिन सोमवार होली के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। मान्यता है कि चंद्र ग्रहण का प्रभाव धरती पर मौजूद सभी प्राणियों पर पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10:24 से लेकर दोपहर 03:01 तक रहेगा। इसलिए इस चंद्र ग्रहण के कुल 4 घंटे 36 मिनट आपको सर्तक रहने की जरूरत है।

विज्ञापन

गर्भवती स्त्रियां ग्रहण के समय इन बातों का ध्यान रखें?

पैनी चीजें

होली वाले दिन प्रेग्नेंट महिलाएं पैनी और धारदार चीजों का इस्तेमाल न करें। अगर आप इस समय कैंची, सुई और चाकू का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपके बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है।

विज्ञापन

ग्रहण की रोशनी

कहा जाता है कि ग्रहण के समय उसकी रोशनी में नहीं आना चाहिए। मान्यता है कि चंद्र ग्रहण में कुछ नकारात्मक शक्तियां होती हैं, जो अगर गर्भवती महिलाओं पर पड़ती है तो उससे शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

सोना

चंद्र ग्रहण के समय किसी को भी सोना नहीं चाहिए। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को। अगर प्रेग्नेंट महिलाएं ग्रहण के समय सोती हैं, तो इसका असर शिशु के मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। इसलिए इस समय गर्भवती स्त्रियां ज्यादा से ज्यादा भगवान का नाम जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ