Chandra Grahan (lunar eclipse) 2026 Timing In India: धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से चंद्र ग्रहण महत्वपूर्ण होता है. जहां कुछ लोगों के जीवन पर कुछ समय के लिए तो कुछ के कई दिनों व हफ्तों तक चंद्र ग्रहण का प्रभाव पड़ता है. हालांकि, उन लोगों की भी कमी नहीं है, जो चंद्र ग्रहण के प्रभाव से बचे रहते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 मार्च 2026 को होलिका दहन के दिन सिंह राशि में चंद्र ग्रहण (भारतीय समय के अनुसार) दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक लगेगा, जबकि सूतक काल सुबह 09 बजकर 39 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 46 मिनट तक रहेगा.
चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल हो जाएगा क्योंकि पृथ्वी की छाया चांद पर पड़ेगी. चलिए अब जानते हैं भारत के किस शहर (city wise visibility lunar eclipse India) में किस समय ‘चंद्र ग्रहण’ दिखाई देगा.
भारत के किस शहर में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण? (Lunar Eclipse City Wise Timings)
- दिल्ली- शाम 6:22
- भुवनेश्वर- शाम 5:54
- गुवाहाटी- शाम 5:27
- इम्फाल- शाम 5:18
- कोहिमा- शाम 5:17
- ईटानगर- शाम 5:07
- कोलकाता- शाम 5:32
- पटना- शाम 5:44
- लखनऊ- शाम 6:02
- भोपाल- शाम 6:21
- चेन्नई- शाम 6:18
- बेंगलुरु- शाम 6:28
- मुंबई- शाम 6:42
- हैदराबाद- शाम 6:26
- कानपुर- शाम 6:14
- शिलांग- शाम 5:27
- पुणे- शाम 6:45
- इंदौर- शाम 6:35
- वाराणसी- शाम 6:04
- चण्डीगढ़- शाम 06:27
- नोएडा- शाम 6:26
ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026 Rashifal: चंद्र ग्रहण के दिन मंगल-चंद्रमा की बदलेगी चाल, बढ़ेंगी इन 4 राशियों की खुशियां
3 मार्च को कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 मार्च 2026 को पूर्वी एशिया, दक्षिण-पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, उत्तर अमेरिका (अधिकांश भागों में), दक्षिण अमेरिका (कुछ उत्तरी क्षेत्रों में), भारत (उत्तर-पूर्व के कुछ भागों में और पश्चिम के हिस्से में), यूरोप
लीमा, सिडनी, मेलबर्न, लॉस एंजेल्स, सीएटल, न्यूयॉर्क, टोरंटो, ध्रुवीय क्षेत्रों (कुछ भागों में), वॉशिंगटन डीसी और सैन फ्रांसिस्को में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा.
इसके अलावा टोक्यो, बीजिंग (कुछ प्रमुख नगरों में), पश्चिमी एशिया, अटलांटिक महासागर और हिन्द महासागर में भी चंद्र ग्रहण के दिखने की संभावना है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी द्रिक पंचांग पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
10 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
11 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
14 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
15 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
18 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines