---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chanakya Niti: ऐसे 5 लोगों को भूलकर भी न बताएं अपनी मन की बात, बढ़ जाती हैं मुश्किलें!

Chanakya Niti: चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में व्यक्ति के राज के बारे में भी बताया है। चाणक्य कहते हैं यदि कोई व्यक्ति अपने राज को छुपाने में सफल हो जाता है तो वह तरक्की भी करता है। ऐसा माना जाता है कि कई राज व्यक्ति के कमजोरी को भी उजागर करते हैं। ऐसे राज यदि शत्रुओं को पता चल जाते हैं तो व्यक्ति कभी भी नहीं जीत सकता। इसलिए भूलकर भी अपने मन की कुछ बातें किसी को भी नहीं बतानी चाहिए।

---विज्ञापन---

Chanakya Niti: सुख हो या दुख, मानव अपनी भावनाओं को व्यक्त कर ही देता है। लेकिन आचार्य चाणक्य कहते हैं कि भावनाओं में बहकर यदि कोई व्यक्ति अपना राज इन 5 लोगों को बता देता है तो उसका जीवन नरक के समान हो जाता है। चलिए जानते हैं वे कौन से 5 लोग हैं जिन्हें अपने मन की बात बताने से आचार्य चाणक्य मना करते हैं।

1. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति आपकी बातों को हर वक्त मजाक में ले या आपकी बातों का मजाक उड़ाए, ऐसे लोगों को किसी भी परिस्थिति में अपने मन की बात नहीं बतानी चाहिए। चाणक्य का मानना है कि अगर कोई व्यक्ति ऐसे लोगों को अपने मन की बात बता देता है तो उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मजाक उड़ाने वाले लोगों से अगर आप अपनी मन की बात बता देते हैं तो वह किसी के साथ भी आपकी बातों को शेयर कर सकता है और लोगों के बीच आपका मजाक भी उड़ा सकता है।

---विज्ञापन---

2. जो व्यक्ति बातों को बढ़ा-चढ़ाकर या तोड़-मड़ोड़कर बोलता हो ऐसे लोगों से मन की बात नहीं बतानी चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोग विश्वास के काबिल नहीं होते हैं। चाणक्य के मुताबिक यदि ऐसे लोगों को आप अपनी मन की बात बताते हैं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

3. चाणक्य अपने नीतिशास्त्र में लिखते हैं, जो लोग बुरी संगत  में रहते हैं ऐसे लोगों को भी अपनी मन की बात नहीं बतानी चाहिए। यदि आपके पास धन ज्यादा है और आपने ऐसे लोगों को बता दिया तो वह आपकी मृत्यु का कारण भी बन सकता है। गलत संगत में रहने वाला व्यक्ति आपके राज को जानने के बाद, आपको आर्थिक रूप से भी कमजोर कर सकता है।

---विज्ञापन---

4. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो आपके मुंह पर आपकी बड़ाई करता हो और पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं, ऐसे लोगों को भी मन की बात भूलकर भी नहीं बतानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसे लोग किसी के सगे नहीं होते। अगर ऐसे लोगों को आपका राज बताने के लिए कोई प्रलोभन दिया जाता है तो वे बिना किसी देरी के आपके राज शत्रुओं को बता देते हैं। इतना ही नहीं ऐसे लोग मुसीबत में कभी भी आपका साथ नहीं देंगे। ऐसे लोगों से हेमशा धोखा ही मिलता है।

5. आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग हमेशा अपना स्वार्थ देखते हैं, उन्हें भी अपने मन की बात नहीं बतानी चाहिए। ऐसे लोग आपकी भावनाओं का हमेशा फायदा ही उठाते हैं।

---विज्ञापन---

 

ये भी पढ़ें:Vidur Niti: ऐसे 4 लोगों को भूलकर भी न दें पैसे, व्यक्ति बन जाता है पाप का भागीदार!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 22, 2024 07:58 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola