हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chanakya Niti: गिरगिट से भी जल्दी रंग बदलते हैं ये 4 लोग, दूरी बनाकर रखने में ही है समझदारी

Chanakya Niti: कभी-कभार कुछ परिस्थितियों में जरूरत से ज्यादा लोगों पर विश्वास करना भी आपके लिए भारी पड़ सकता है। न चाहते हुए भी आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। चलिए जानते हैं उन चार लोगों के बारे में, जो गिरगिट से भी जल्दी अपना रंग बदलते हैं यानी उन पर विश्वास करना आपके लिए दुखदाई हो सकता है।

विज्ञापन

Chanakya Niti: ‘यह तो गिरगिट की तरह रंग बदलता है…’ यह मुहावरा तो आपने सुना ही होगा। आमतौर पर यह मुहावरा उन लोगों के लिए कहा जाता है, जो अपनी बात से पलट जाते हैं यानी उन पर विश्वास करना आपके ऊपर भारी पड़ सकता है। इसके अलावा ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखने में ही आपकी भलाई होती है। आज हम आपको आचार्य चाणक्य द्वारा बताए गए उन चार लोगों के बारे में बताएंगे, जो गिरगिट से भी जल्दी अपना रंग यानी स्वभाव बदल देते हैं। अगर आप ऐसे लोगों के साथ रहते हैं, तो इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: शादीशुदा महिलाएं गलती से भी ये 3 राज किसी को न बताएं, दांपत्य जीवन हो जाएगा बर्बाद!

घमंडी

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि व्यक्ति को कभी भी घमंडी लोगों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। आमतौर पर यह लोग गिरगिट से भी जल्दी अपना रंग बदलते हैं। इन पर भरोसा करके आपको हानि पहुंच सकती है।

विज्ञापन

मनमौजी

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिन लोगों का स्वभाव मनमौजी होता है। उन पर सोच-समझकर विश्वास करना चाहिए। दरअसल यह लोग अपने मन की करते हैं। ऐसे लोगों को दूसरों की भावनाओं की कद्र नहीं होती है। उन पर विश्वास करके कहीं न कहीं आपको तकलीफ हो सकती है।

इज्जत न करने वाले

कुछ लोगों का स्वभाव होता है कि वह अपने आगे कभी भी किसी की बात नहीं सुनते हैं, उन्हें मान-सम्मान नहीं देते हैं। ऐसी स्थिति में आपको भी उन लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, जिन्हें लोगों की इज्जत करने की समझ नहीं होती है।

विज्ञापन

जरूरत से ज्यादा बोलने वाले

चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि ज्यादा बोलने वाले लोगों पर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसे लोग गिरगिट से भी जल्दी अपना रंग बदलते हैं। इन पर भरोसा करके आपका दिल दुख सकता है।

चाणक्य कौन थे?

आचार्य चाणक्य का नाम देश के महान अर्थशास्त्री और राजनेता की लिस्ट में पहले नंबर पर आता है। कहा जाता है कि उन्होंने अपने ज्ञान से जरूरतमंद और असहाय लोगों की परेशानियों को दूर किया था। इसके अलावा उन्होंने मानव जीवन के कल्याण के लिए “चाणक्य नीति शास्त्र” की भी रचना की थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: लड़कियां तुरंत बदलें ये 3 गलत आदतें, कामयाबी मिलनी तय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola