हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chanakya Niti: इन 2 चीजों का लालच इंसान को बना देता है कंगाल, हाथ आया पैसा भी हो जाता है गायब

Chanakya Niti: पैसा कमाना जितना मुश्किल है, उसे बचाना उतना ही जरूरी है. चाणक्य नीति में बताए 2 लालच कमाई को टिकने नहीं देते है. आइए जानते हैं, ये कौन-से 2 लालच हैं, जो हाथ आया पैसा भी गायब कर देते हैं?

विज्ञापन

Chanakya Niti: इसमें कोई संदेह नहीं कि पैसा कमाना मुश्किल है, लेकिन उसे बचाकर रखना उससे भी ज्यादा मुश्किल काम है. कई बार कमाई ठीक-ठाक होती है, फिर भी महीने के आखिर में जेब खाली मिलती है. आचार्य चाणक्य की नीतियों में भी धन को लेकर ऐसी ही कई जरूरी बातें बताई गई हैं. चाणक्य नीति के मुताबिक, सिर्फ ज्यादा कमाना ही काफी नहीं है. पैसे का सही इस्तेमाल और सही सोच भी जरूरी है. अगर इंसान दो तरह के लालच में फंस जाए, तो उसकी कमाई टिकना मुश्किल हो सकता है. आइए जानते हैं, क्या हैं ये 2 लालच और आखिर कैसे हाथ आया पैसा भी गायब हो जाता है?

जरूरत से ज्यादा पैसा जमा करने का लालच

पहली आदत है हर पैसा सिर्फ जमा करते जाने की. सेविंग करना अच्छी बात है. लेकिन अगर कोई व्यक्ति जरूरत के बावजूद पैसा खर्च करने से डरता रहे और उसे सिर्फ तिजोरी में बंद रखे, तो यह सोच भी परेशानी बन सकती है. चाणक्य नीति में धन को उपयोगी बनाने पर जोर दिया गया है. पैसा जरूरत के समय काम आए, सही जगह लगाया जाए और उससे परिवार या समाज का भला हो, तभी उसकी असली कीमत है. दूसरे शब्दों में कहें, तो सिर्फ बैंक बैलेंस बढ़ाना ही अमीरी नहीं है. हेल्थ, एजुकेशन, जरूरी जरूरतों और सही निवेश पर पैसा लगाना भी जरूरी है. वरना कमाई बढ़ने के बावजूद जिंदगी का फायदा नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Milk Spilling Meaning: दूध का बार-बार गिरना महज लापरवाही है या संकट का संकेत? जानें ज्योतिष का रहस्य

विज्ञापन

दान से बचने का लालच

दूसरी आदत है जरूरतमंद की मदद करने से हमेशा पीछे हटना. कुछ लोग पैसा खर्च होने के डर से किसी की मदद तक नहीं करते. चाणक्य नीतियों में दान और जरूरतमंद की सहायता को महत्व दिया गया है. इसका मतलब यह नहीं कि अपनी पूरी कमाई बांट दी जाए. अपनी क्षमता के हिसाब से छोटी मदद भी काफी होती है. किसी जरूरतमंद को भोजन करा देना, पढ़ाई में मदद करना या मुश्किल समय में आर्थिक सहयोग देना भी दान का एक रूप माना जा सकता है. इससे सिर्फ सामने वाले को मदद नहीं मिलती, बल्कि इंसान के भीतर संतोष और उदारता भी बढ़ती है.

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: मीठी छुरी होते हैं इन 3 राशियों के लोग, बातों से जीतेंगे दिल; पीठ पीछे चलेंगे चाल

विज्ञापन

ये आदतें भी जेब कर देती हैं खाली

आय से ज्यादा खर्च करना सबसे बड़ा पैसा बर्बाद करने वाला तरीका है. सिर्फ दिखावे के लिए महंगे गैजेट, कपड़े या शौक पूरे करना आगे चलकर कर्ज बढ़ा सकता है. गलत संगत और जुए जैसे शॉर्टकट भी जमा पूंजी खत्म कर सकते हैं. आलस्य के कारण काम के मौके छोड़ देना भी नुकसान कराता है.

इसलिए फॉर्मूला सीधा है कि कमाई बढ़ाएं. जरूरत के मुताबिक खर्च करें. सेविंग रखें. सही जगह निवेश करें. और अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद की मदद भी करें. पैसा तभी सच में काम का है, जब वह आपकी जिंदगी को सुरक्षित और बेहतर बनाए.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: मीठी छुरी होते हैं इन 3 राशियों के लोग, बातों से जीतेंगे दिल; पीठ पीछे चलेंगे चाल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola