Chanakya Niti: चाणक्य के मुताबिक ज्ञान प्राप्त करने से कोई भी मनुष्य ज्ञानी नहीं हो जाता। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बड़े से बड़े पद पर होने के बाद भी हमेशा मूर्खों वाला काम करते हैं। ऐसे लोग पैसे तो कमा लेते हैं लेकिन समाज इनको हमेशा ही मूर्ख मानता है। चलिए जानते हैं 5 ऐसे ही लोगों के बारे में जो मूर्ख कहलाते हैं।
स्वयं को बुद्धिमान समझने वाला
चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति स्वयं को सबसे बुद्धिमान समझता हो, वह सबसे बड़ा मूर्ख माना जाता है। ऐसे लोग किसी के बात पर विश्वास नहीं करते। चाणक्य कहते हैं ऐसे लोगों को भूलकर भी कोई सलाह न दें क्योंकि ये सलाह देने पर आपको अपमानित ही करेंगे। ऐसे लोग नई चीज सीखने की कभी कोशिश नहीं करते .
दूसरे का अपमान करने वाला
चाणक्य कहते हैं कि जो पढ़-लिखकर भी अपनों से बड़े, छोटे या मित्रों का हमेशा अपमान करता हो वह भी मूर्ख ही कहा जाता है। ऐसे लोग हमेशा खुद को ही सबसे सम्मानित मानते हैं। चाणक्य कहते हैं जो लोग ऐसा करते हैं वो समाज में कभी सम्मान नहीं प्राप्त कर पाते।
अपनी तारीफ करने वाला
चाणक्य के मुताबिक जो व्यक्ति सभी के सामने स्वयं की ही प्रशंसा करता रहता हो वह भी मूर्ख ही कहलाता है। ऐसे लोग हमेशा अपने ही ज्ञान और धन की प्रशंसा में लगे रहते हैं। ऐसे लोगों में एक विशेष गुण होता है कि वह दूसरे की तारीफ न तो कर सकते हैं और न ही सुन सकते हैं।
बिना सोचे काम करने वाला
चाणक्य का मानना है कि जो व्यक्ति कोई भी काम बिना सोचे-समझे करता है वह हमेशा ही नुकसान उठाता है। ऐसे लोग काम शुरू करने से पहले उसके परिणाम के बारे में नहीं सोचते। ऐसे लोगों को हमेशा मूर्ख ही समझा जाता है।
खुद को ज्ञानी समझने वाला
चाणक्य कहते हैं समाज में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो हमेशा खुद को सबसे बड़ा ज्ञानी समझते रहते हैं। ऐसे लोग किसी भी विषय पर ज्ञान देने से नहीं चुकते। ऐसे लोगों की गिनती हमेशा मूर्खों में ही की जाती है।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: इन 4 जगहों पर भूलकर भी न करें शर्म, फूट जाएगी किस्मत!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
36 mins agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
49 mins agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
2 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
5 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
23 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines