हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chanakya Niti: चंचल स्त्री हो या ऐसे लोग, जिनसे दोस्ती-दुश्मनी दोनों खतरनाक

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने ‘नीति शास्त्र’ में लोगों के साथ-साथ जानवरों से जुड़ी अहम बातों के बारे में भी बताया है। आज हम आपको उन लोगों व जानवरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे ज्यादा दोस्ती और दुश्मनी दोनों ही आपके लिए खतरनाक हो सकती है। यहां तक कि आपकी जान भी जा सकती है।

विज्ञापन

Chanakya Niti: उन नदियों पर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए, जिनके पुल कच्चे व टूटे हुए होते हैं। नदी के बहाव में आकर कब पुल टूट कर गिर जाए और आपकी जान खतरे में पड़ जाए, यह कहना मुश्किल है… आचार्य चाणक्य इस पंक्ति के माध्यम से समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि नदी के इस पुल के अलावा कुछ लोग और जानवर भी ऐसे होते हैं, जिन पर भरोसा करना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आज हम आपको उन्हीं लोगों व जानवरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो विश्वास के योग्य नहीं होते हैं। ये कभी भी आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। इसलिए मनुष्य को इन पर विश्वास करने से तो बचना चाहिए ही। साथ ही इनसे दुश्मनी भी मोल नहीं लेनी चाहिए। नहीं तो आपकी जान भी जा सकती है।

शक्तिशाली लोग

आचार्य चाणक्य के अनुसार, शक्तिशाली लोगों पर कभी भी अंधा विश्वास नहीं करना चाहिए। भरोसा करने के अलावा इन लोगों से दोस्ती करना भी भारी पड़ सकता है। इन्हें आप पर कब गुस्सा आ जाए और कब ये अपनी ताकत का इस्तेमाल कर आपको नुकसान पहुंचा दें। इस बात का आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। यहां तक कि इससे आपकी जान भी जा सकती है।

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: पैसों को इकट्ठा करना भी पड़ सकता है भारी, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज!

विज्ञापन

चंचल स्वभाव वाली स्त्री

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिन स्त्रियों का व्यवहार चंचल होता है। उनसे न तो दोस्ती करनी चाहिए और न ही दुश्मनी मोल लेनी चाहिए। आमतौर पर चंचल स्त्रियों का मन समय-समय पर बदलता रहता है, जिसके साथ उनके विचारों में भी परिवर्तन होता है। ऐसे में ये अपनी चालाकी से किसी भी परिस्थिति को आपके विपरीत कर सकती हैं। इससे आपको तो नुकसान होगा ही। साथ ही आपकी जान को भी खतरा हो सकता है।

नुकीले नाखून वाले जानवर 

आचार्य चाणक्य ने अपने ‘नीति शास्त्र’ में बताया है कि बड़े व नुकीले नाखून वाले जानवर और बड़े-बड़े सींग वाले जानवरों से हमेशा बचकर रहना चाहिए। इन जानवरों से ज्यादा दोस्ती और दुश्मनी दोनों खतरनाक हो सकती है। जानवर कब आप पर हमला कर दें। इसकी कोई गारंटी नहीं है। इसलिए जानवरों से दूरी बनाकर रखने में ही समझदारी होती है। नहीं तो आपको गहरी चोट भी लग सकती है।

विज्ञापन

हर एक परेशानी का मिलेगा समाधान!

देश के महान राजनेता आचार्य चाणक्य की नीतियों को अपनाकर प्रत्येक व्यक्ति का जीवन सुखमय बन सकता है। आचार्य चाणक्य ने बहुत ही सरल भाषा में अपने ‘नीति शास्त्र’ में मनुष्य जीवन से जुड़ी लगभग हर एक परेशानी यानी समस्या के समाधान का वर्णन किया है। इस किताब में आपको प्यार, दोस्ती, लड़ाई, दुश्मनी, विश्वास, संबंध, रिलेशनशिप, नौकरी, परिवार, करियर और समाज से जुड़ी हर एक परेशानी का समाधान मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: डेली रूटीन में शामिल करें ये 4 आदतें, सदा रहेंगे खुश और स्वस्थ!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola