Chanakya Niti For Relationship: आज के समय में सच्चा प्यार मिलना बहुत मुश्किल है। एक अच्छे जीवनसाथी का साथ मिल भी जाए, तो जीवन भर वो आपका साथ दे इसकी भी कोई गारंटी नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते आपको पता चल जाए कि आपका बॉयफ्रेंड आपके साथ वफादार है या नहीं? अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका बॉयफ्रेंड कहीं आपको धोखा तो नहीं दे रहा है, तो ऐसे में आचार्य चाणक्य की कुछ बातों को आजमा कर देख सकते हैं।
आचार्य चाणक्य को महान राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री माना जाता है। कहा जाता है कि उनके पास जीवन से जुड़ी लगभग हर एक समस्या का समाधान था। उन्होंने हर एक समस्या के समाधान का उल्लेख “चाणक्य नीति शास्त्र” में किया है। चलिए आचार्य चाणक्य से जानते हैं धोखेबाज बॉयफ्रेंड की कैसे आप पहचान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: लड़कियों को आकर्षित करते हैं लड़कों के ये 3 गुण, पहचानते ही हार बैठती हैं दिल!
सम्मान न करना
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि अगर आपका बॉयफ्रेंड आपको सम्मान नहीं देता है, तो हो सकता है कि भविष्य में वो धोखेबाज निकले। क्योंकि एक अच्छे आदमी की सबसे बड़ी निशानी होती है कि वो अपने पार्टनर का सम्मान करें। उनकी भावनाओं को समझे।
रिश्ते को छिपाना
अगर कोई व्यक्ति किसी से सच्चा प्यार करता है, तो उसे वो छिपाता नहीं है। खासतौर पर अपने दोस्तों से। आचार्य चाणक्य का मानना था कि अगर आपका बॉयफ्रेंड आपके रिश्ते के बारे में किसी को नहीं बता रहा है, तो हो सकता है कि भविष्य में वो आपको धोखा दे।
खर्च
अगर आप कहीं साथ में बाहर घूमने जाते हैं, तो पैसे खर्च होना आम बात है। लेकिन उनकी जगह आप बार-बार पैसे दे रही हैं, तो ये एक चिंता की बात है। चाणक्य के अनुसार, हो सकता है कि उनकी नजर केवल आपके पैसे पर हो और इसलिए वो आपके साथ रिलेशनशिप में आए हैं।
ये भी पढ़ें- ‘नीति शास्त्र’ की इन चीजों में आज भी महिलाओं से पीछे हैं पुरुष, क्या कहती है Chanakya Niti
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
9 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
11 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
12 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
12 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
15 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
17 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines