हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chanakya Niti: ऐसे कमाया पैसा कभी नहीं देता है सफलता, हमेशा रहती है तंगी, आचार्य चाणक्य से जानें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में काफी कुछ बताया है. चाणक्य के अनुसार, अगर कोई इंसान गलत तरीके से धन कमाता है तो इससे उसे लाभ नहीं मिलता है. इंसान को गलत तरीके से धन नहीं कमाना चाहिए.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में काफी कुछ बताया है उन्होंने बताया है कि, किस प्रकार कमाया गया धन इंसान को सफल नहीं होने देता है. आचार्य चाणक्य ने श्लोक के जरिए इसके बारे में बताया है. उनका मानना है कि, ईमानदारी और आत्मसम्मान को खोकर पैसा कमाना पड़े तो यह काम का नहीं होता है. दुश्मनों की चापलूसी करके धन कमाना उचित नहीं होता है. धन कमाने के लिए किसी भी प्रकार से गलत रास्ता नहीं अपनाना चाहिए. गलत रास्ते से कमाया गया धन गलत दिशा में ले जाता है. आचार्य चाण्क्य ने अपनी नीतियों में इसके बारे में बताया है चलिए जानते हैं.

इस प्रकार धन कमाना होता है अनुचित

अन्यायोपार्जितं द्रव्यं दश वर्षाणि तिष्ठति।
प्राप्ते एकादशे वर्षे समूलं च विनश्यति।।

अगर कोई बेईमानी, धोखा, छल और दूसरों का हक मारकर पैसा कमाता है तो यह गलत होता है. ऐसा धन कुछ समय तक आपको लाभ दे सकता है. लेकिन यह आपको लंबे समय तक लाभ नहीं देगा. इसलिए इस तरह धन न कमाएं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: बार-बार ‘इंसल्ट’ करने वाले को बिना लड़ाई कैसे दें जवाब, आचार्य चाणक्य से जानें चुप कराने के तरीके

अतिक्लेशेन ये चार्था: धर्मस्यातिक्रमेण तु।
शत्रुणां प्रणिपातेन ते ह्यर्था: न भवन्तु में।।

विज्ञापन

आपको जो धन कष्ट, अधर्म, अपमान के रास्ते पर चलकर प्राप्त होता है वह सही नहीं होता है. आप ऐसा धन न कमाएं जो आत्मा की शांति, नैतिकता और सम्मान खोकर कमाना पड़े. ऐसा धन आपके लिए दुख और पछतावे का कारण बन सकता है,

आचार्य चाणक्य ने बताया है कि, इन तरीकों कमाया गया धन आपके काम नहीं आता है. आपको इन गलतियों को करने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी चाणक्य नीति शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola