Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में बताया है. उनकी बताई बातों को जीवन में अपनाने से कई लाभ मिलते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार, आपके जीवन में कई व्यक्तियों की वजह से परेशान होना पड़ता है. इससे बचने के लिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रहना चाहिए. आचार्य चाणक्य के श्लोक के जरिए आप इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं. आइये चाणक्य के श्लोक से सुखी जीवन के रहस्य के बारे में जानते हैं.
आचार्य चाणक्य का श्लोक
त्यजेद्धर्म दयाहीनं विद्याहीनं गुरुं त्यजेत्।
त्यजेत्क्रोधमुखी भार्या नि:स्नेहान्बान्धवांस्यजेत्।।
आचार्य चाणक्य के इस श्लोक में ऐसे लोगों और रिश्तों के बारे में बताया गया है, जो लोग जीवन को मुश्किलों से भर देते हैं. कुछ लोगों की वजह से जीवन तनाव से घिर जाता है. आप लोगों को इन लोगों का त्याग करना चाहिए. आइये इस श्लोक के अर्थ से जानते हैं कि, किन लोगों का साथ त्यागना चाहिए.
बिना दया का धर्म
आपको ऐसे इंसान के साथ नहीं रहना चाहिए. जो ऐसे धर्म को मानता हो जिसमें दया ना हो. हर व्यक्ति में इंसानियत, दया और प्रेम होना चाहिए. अगर कोई व्यक्ति कठोर है तो, उसका त्याग कर दें. ऐसे लोगों का साथ तुरंत छोड़ देना ही अच्छा माना जाता है.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: फिजूलखर्च रोकने और आर्थिक समृद्धि पाने के लिए आजमाएं ये 5 वास्तु उपाय, मिलेंगे शुभ परिणाम
विद्याहीन गुरु
जीवन में कुछ हासिल करने और सक्षम बनने के लिए गुरु से ज्ञान लेना बहुत ही जरूर होती है. बिना गुरु के जीवन सफल नहीं माना जाता है. हालांकि, अगर को विद्याहीन गुरु है. ऐसे में उसका साथ छोड़ दें. ऐसा व्यक्ति आपका मार्गदर्शन नहीं कर पाएगा. आपको जीवन में अज्ञानी लोगों से दूरी बनानी चाहिए.
मतलबी रिश्तेदार
ऐसे लोग जो आपके अपना होने और प्रेम करने का दिखावा करते हैं. उन लोगों से आपको दूरी बनानी चाहिए. मतलबी रिश्तेदार वक्त आने पर आपका फायदा उठाते हैं. इनके कारण आपको जीवन में परेशानियां हो सकती है. आप लोगों को इस तरह के रिश्तेदारों से दूर रहना चाहिए.
क्रोधमुखी पत्नी
हमेशा क्रोध करने वाली पत्नी के साथ व्यक्ति का जीवन मुश्किल हो जाता है. इसके कारण जीवन में कष्ट बढ़ता है. बेहजह गुस्सा करने वाले जीवनसाथी के साथ रहने से जीवन मुश्किल हो जाता है. आपको ऐसे जीवनसाथी के स्वभाव को बदलने का प्रयास करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
34 mins agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 hr agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
5 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
21 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
23 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
23 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines