Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को फालतू में लोगों से बहस ना करने के बारे में बताया गया है. लोग अक्सर अपने आसपास मौजूद लोगों को कई बातों को लेकर किसी न किसी बात को लेकर समझाते रहते हैं. हालांकि, चाणक्य नीति के मुताबिक, कई लोगों को समझाने और उनसे बहस करने को समय की बर्बादी और मुर्खता के बराबर बताया गया है. ऐसे लोगों से बहन करने से और इन्हें समझाने से आपकी मानसिक शांति और ऊर्जा खत्म होती है.
जिद्दी और मुर्ख लोग
जिद्दी और मुर्ख लोगों को कुछ भी समझाना मुर्खता करने के बराबर ही है. आप ऐसे लोगों को सुधरने के लिए टोकते हैं, तो इससे वह नहीं समझेगा. यह आपके समय की बर्बादी है. इसके कारण आपकी ही मूड खराब होगा. इसलिए आपको ऐसी गलती करने से बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: मान-सम्मान पाने के लिए अपनाएं आचार्य चाणक्य की ये 3 नीतियां, हर कोई करेगा तारीफ
नकारात्मक लोगों से दूर
कई लोग ऐसे होते हैं, जो हर बात पर रोने लगते हैं. नकारात्मक स्वभाव वाले इन लोगों से आपको दूर रहना चाहिए. इन लोगों को समझाना और इनसे बहस करना अच्छा नहीं होता है. इनके साथ बात करने से आपको भी नकारात्मक विचार आने लगते हैं. यह लोग किसी की राय को सही नहीं मानते हैं. आप इन लोगों से बहस करते हैं या इन्हें कुछ समझाते हैं, तो इससे आपका समय बर्बाद होगा. ऐसे लोगों का साथ आपके जीवन में नई समस्या पैदा कर सकता है.
धोखेबाज और कपटी
आपके आसपास कोई धोखेबाज या कपटी इंसान है, तो ऐसे लोगों को आपको समझाने से बचना चाहिए. यह लोग दुष्ट और मतलबी स्वभाव के होते हैं. यह हमेशा अपने फायदे की बातों पर ही ध्यान देते हैं. इन लोगों को कुछ भी समझाना और इन्हें किसी काम से जुड़ी सलाह देना आपके समय की बर्बादी है. ऐसे लोग आपकी बात नहीं समझते हैं. बल्कि, आपको ही अपना दुश्मन समझने लगते हैं.
ये भी पढ़ें – Vidur Niti: महात्मा विदुर के इस श्लोक को अपनाने से मिल सकता है सुखी जीवन, इन 7 बातों से रहें दूर
आप लोगों को किसी को समझाने में अपनी एनर्जी खत्म नहीं करनी चाहिए. अगर सामने वाला कुछ समझने को तैयार नहीं है, तो उससे बहस करने से अच्छा है अपने काम पर ध्यान दें. किसी भी बात पर उसी व्यक्ति से बात करें, जो आपकी बातों को सुनने, समझने और अपनाने के लिए तैयार हो. आचार्य चाणक्य के अनुसार, इन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
3 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
20 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
21 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
22 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines