Chanakya Niti: व्यक्ति के जीवन में कई ऐसी परिस्थितियां होती है, जिसके कारण उसे जीवन में परेशान और हताश होना पड़ता है. जीवन में मुश्किल दौर से गुजरने के दौरान और परेशानियों में व्यक्ति को 5 बातें और अधिक तोड़ देती हैं. इन चीजों के कारण इंसान भीतर से टूट जाता है. आइये आचार्य चाणक्य के अनुसार, इन बातों के बारे में जानते हैं. जिनके कारण इंसान अंदर से कमजोर हो जाता है.
कर्ज का बोझ
मुश्किल परिस्थितियों से परेशान व्यक्ति कर्ज के कारण अधिक परेशान हो सकता हैं. कर्ज व्यक्ति को कमजोर करता है. वह व्यक्ति हमेशा पैसों को चुकाने के तनाव में रहता है. इसके कारण मानसिक शांति भंग होती है. कर्ज चुकाने के लिए कमाने और कम खर्च पर ध्यान देना चाहिए.
अपमान के कारण
कोई व्यक्ति जीवन में पहले से परेशान हैं, इसके ऊपर से कोई अपना व्यक्ति उसका अपमान करता है. ऐसे में इंसान अंदर से टूट जाता है. अपनों के द्वारा अपमान करने और गलत बोलने से मन दुखी हो जाता है. घमंडी और अहंकारी रिश्तेदारों से दूर रहना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: सबसे बड़ी बेवकूफी है इन 3 लोगों को समझाना, इन्हें सलाह देना है समय की बर्बादी
गलत संगति
गलत लोगों के साथ रहना इंसान को बर्बाद कर देता है. इससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. गलत संगति और जीवन में परेशानियों के कारण व्यक्ति कमजोर पड़ जाता है. इसलिए आप समाज में किन लोगों के साथ रहते हैं. इस बात का ध्यान रखना चाहिए. नकारात्मक लोगों और दूसरों का बुरा चाहने वाले लोगों से दूर रहें.
गरीबी और परेशानी
जीवन में पैसों की कमी के कारण व्यक्ति अक्सर परेशान रहता है. आर्थिक तंगी और गरीबी व्यक्ति को कमजोर करती है. इसके कारण जीवन में संघर्ष करना पड़ता है. आपको ऐसी स्थिति में खर्चों को कम करने की जरूरत है. वरना गरीबी और आर्थिक तंगी के कारण तनाव हो सकता है.
अपने लोगों से बिछड़ना
अगर कोई अपने प्रियजनों से किसी कारण से बिछड़ जाता है. ऐसे में उसे जीवन में परेशान होना पड़ता है. प्रियजनों से बिछड़ने के कारण व्यक्ति अकेला पड़ जाता है. ऐसे में मजबूत इंसान भी भीतर से कमजोर पड़ जाता है. मुश्किल समय में परिवार से दूर जाना व्यक्ति के मनोबल को कमजोर करता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
15 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
17 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
18 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
19 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
22 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines