Chanakya Niti: मान-सम्मान पाने के लिए अपनाएं आचार्य चाणक्य की ये 3 नीतियां, हर कोई करेगा तारीफ

Chanakya Niti: व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान पाने के लिए आचार्य चाणक्य की बताई नीतियों को अपनाना चाहिए. चाणक्य की नीति के अनुसार, इन बातों को अपनाने से खूब सम्मान मिलेगा.

Untitled design

आचार्य चाणक्य की नीतियां (Photo Credit- AI)

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की कई नीतियां आज के समय में भी उपयोगी सिद्ध होती हैं. चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को जीवन में कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. इन नीतियों को अपनाकर व्यक्ति जीवन में मान-सम्मान प्राप्त कर सकता है. व्यक्ति को समाज में रहने के दौरान अपने आसपास परिवार, समाज और जहां वह काम करता है. हर जगह इन बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइये आचार्य चाणक्य की इन नीतियों के बारे में जानते हैं. जिससे व्यक्ति को समाज में सम्मान मिलता है.

विज्ञापन

शिक्षा और ज्ञान को बढ़ावा

व्यक्ति को समाज में सम्मान पाने के लिए हमेशा अपने ज्ञान में वृद्धि करते रहनी चाहिए. ज्ञानी और शिक्षित व्यक्ति की समाज में खूब इज्जत होती है. आप समाज में सम्मान अर्जित करना चाहते हैं, तो हमेशा अपने ज्ञान में वृद्धि के लिए काम करें. नई चीजों को पढ़ने और सीखने का प्रयास करते रहें. लगातार सीखते रहने से व्यक्तित्व में निखार होता है. चाणक्य नीति के अनुसार, ज्ञान और शिक्षा एक ऐसा धन है जिसे कोई नहीं छिन सकता है.

विज्ञापन

खुद की तारीफ ना करें

अक्सर आपने कई ऐसे लोग देखें होंगे, जो खुद से अपनी तारीफ करते हैं. लेकिन ऐसा करना गलत होता है. खुद की तारीफ करने वाले लोगों को समाज में कोई पसंद नहीं करता है. अगर आपके अंदर यह आदत है, तो इसका त्याग कर देना चाहिए. दूसरों के सामने अपनी उपलब्धियों और सफलता का बखान करना उचित नहीं होता है. खुद ही अपने आप को दूसरे से बेहतर बताना गलत होता है. आपको ऐसी गलती करने से बचना चाहिए. चाणक्य की इस नीति को अवश्य अपनाएं.

विज्ञापन

दूसरों का सम्मान करें

आपने अक्सर सुना होगा कि, आपको सम्मान चाहिए तो दूसरों का सम्मान करना चाहिए. चाणक्य नीति के अनुसार, आप समाज में मान-सम्मान की इच्छा रखते हैं. ऐसे में दूसरे व्यक्तियों का सम्मान करें. अगर आप सामने वाले का सम्मान नहीं करेंगे, तो कोई आपका सम्मान भी नहीं करेगा. आप हर व्यक्ति के साथ विनम्रता से पेश आएं. व्यक्ति का सम्मान करने से उसके मन में आपके प्रति सकारात्मक भावना पैदा होती है. आपको जीवन में सम्मान पाने के लिए इन नीतियों का ध्यान रकना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ