Chanakya Niti: अपने जीवन में हर कोई बड़ा आदमी बनना चाहता है। हर कोई चाहता है कि उसके पास धन-दौलत, मान-सम्मान और सुखी परिवार हो। इसके लिए वह पूरे जीवन मेहनत भी करता है लेकिन कई बार अपनी ही कुछ गलत आदतों और गलतियों के कारण उसे सफलता मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
अर्थशास्त्र चाणक्य ने भी अपनी नीति शास्त्र में बताया है कि किन-किन गलत आदतों के कारण व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया है कि व्यक्ति को कौन-कौन सी बातें कभी भी किसी को नहीं बतानी चाहिए। जो उसकी सफलता में बाधा बन सकती हैं। आज हम आपको चाणक्य की उन पांच बातों के बारे में बताएंगे, जो व्यक्ति की सफलता में रोड़ा का काम करती है। आइए जानते हैं वह कौन सी पांच बातें हैं जिनके बारे में व्यक्ति को कभी भी किसी को नहीं बताना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: ये हैं वो 5 कारण जिस वजह से पति-पत्नी के बीच आती हैं दूरियां
मेहनत
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि व्यक्ति को अपनी मेहनत के बारे में कभी भी किसी को नहीं बताना चाहिए। व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति कितने दृढ़ता से मेहनत कर रहा है। यह बात किसी से साझा नहीं करनी चाहिए।
लक्ष्य
आचार्य चाणक्य ने बताया है कि अपने लक्ष्य के बारे में हर किसी को नहीं बताना चाहिए। चाणक्य का मानना है कि अगर आप लक्ष्य हासिल करने से पहले ही उसके बारे में हर किसी को बता देते हैं तो इससे उस काम में सफलता मिलने में आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए चुपचाप अपने लक्ष्य पर काम करते रखें और अपनी सफलता से हर किसी को हैरान कर दीजिए।
अपनी कमजोरी
आचार्य चाणक्य की नीति शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को अपनी कमजोरी के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। खासतौर पर उस व्यक्ति को जिस पर आपको विश्वास न हो। अगर आप अपनी कमजोरी के बारे में अविश्वासी व्यक्ति को बताते हैं तो वह उसको आपके खिलाफ इस्तेमाल भी कर सकता है। इसके अलावा इससे आपको सफलता मिलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
रणनीति
माना जाता है कि बड़ी से बड़ी चीज को सही रणनीति से हासिल किया जा सकता है। अगर आपने अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कोई रणनीति बनाई है तो उसको कभी भी किसी को नहीं बताना चाहिए। आचार्य चाणक्य ने बताया है कि अगर आप किसी अविश्वासी इंसान को अपनी रणनीति के बारे में बताते हैं तो वह आपके लक्ष्य में बाधा भी बन सकता है।
टाइम मैनेजमेंट
किसी भी इंसान की सफलता उसके टाइम मैनेजमेंट पर निर्भर करती है कि वह किस चीज को कितना समय देता है। आचार्य चाणक्य ने बताया है कि व्यक्ति को अपने जीवन में टाइम को मैनेज करके चलना चाहिए। उसे हर काम को अपनी प्राथमिकता के हिसाब से समय देना चाहिए। अगर इस समय उसका लक्ष्य है कि उसे जीवन में सफलता चाहिए तो उसे पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: जल्दी अमीर बनना है तो अपनाएं चाणक्य के ये 5 टिप्स
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
12 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
15 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
16 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
17 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
18 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
22 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines