Chanakya Niti For Married Life: पति-पत्नी के रिश्ते की डोर बहुत ही नाजुक बंधन से बंधी होती है, जिसमें लगी छोटी सी चिंगारी भी हमेशा-हमेशा के लिए दोनों को अलग कर सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने रिश्ते को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करें। हालांकि कई बार व्यक्ति की कुछ गलतियों की वजह से भी उनका रिश्ता टूट जाता है। इसलिए आवश्यक है कि समय रहते आप अपनी उन गलतियों को सुधारें, जिससे आपका रिश्ता खराब हो सकता है।
आज हम आपको चाणक्य द्वारा बताए गए शादीशुदा महिलाओं के उन तीन राज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगर वह किसी को बताती हैं, तो इसका असर उनके दांपत्य जीवन पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं महिलाओं के उन गुप्त राज के बारे में।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: लड़कियों को आकर्षित करते हैं लड़कों के ये 3 गुण, पहचानते ही हार बैठती हैं दिल!
संबंध
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि शादीशुदा महिलाओं को पति से अपने संबंध के बारे में कभी भी किसी तीसरे व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए। पति से आपके संबंध चाहे अच्छे हो या बुरे, उनके बारे में कभी भी किसी से बात नहीं करनी चाहिए। इससे आपके और पति के बीच लड़ाई हो सकती है।
शारीरिक समस्या
चाणक्य के अनुसार, शादीशुदा महिलाओं को अपनी या अपने पति की शारीरिक समस्या के बारे में कभी भी किसी तीसरे इंसान को नहीं बताना चाहिए। अगर आप यह गलती करती हैं, तो लोगों के बीच आप हंसी का पात्र बन सकते हैं। लोग बेशक आपके सामने आपका मजाक न उड़ाए, लेकिन पीठ पीछे आपकी समस्या का ढिंढोरा पीट सकते हैं।
आर्थिक स्थिति
आचार्य चाणक्य का मानना था कि शादीशुदा महिलाओं को कभी भी अपने पति की कमाई और उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। इससे आपके पति को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी इस गलती की वजह से न चाहते हुए भी आपके और पति के बीच लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।
चाणक्य कौन थे?
आचार्य चाणक्य शिक्षक होने के साथ-साथ एक अच्छे राजनेता, दार्शनिक और अर्थशास्त्री थे। इसके अलावा उनकी मौर्य वंश की स्थापना में भी अहम भूमिका थी। माना जाता है कि चाणक्य के पास हर एक समस्या का समाधान होता था, जिसका उल्लेख उन्होंने “चाणक्य नीति शास्त्र” में किया है। इसी वजह से आज भी ज्यादातर लोग ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ को पढ़ना पसंद करते हैं, ताकि उन्हें अपनी समस्या का समाधान मिल सके।
ये भी पढ़ें- आचार्य चाणक्य से जानें धोखेबाज बॉयफ्रेंड की कैसे करें पहचान, कहीं आप तो नहीं गलत रिलेशन में?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 hr agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
18 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
19 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
20 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
21 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines