Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को महान कूटनीतिज्ञ और राजनेता कहा जाता है, जिनको जीवन के प्रत्येक दांव-पेंच पता थे। किस परिस्थिति में व्यक्ति क्या सोचेगा और उसका अगला कदम क्या होगा? इन सब बातों को चाणक्य बखूबी भांप लेते थे। मनुष्य का जीवन सुखमय हो सके। इसलिए उन्होंने ‘आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र’ की रचना की थी। अगर आप इस किताब को पढ़ते हैं, तो आपको अपने जीवन में आ रही कई परेशानियों का समाधान मिल सकता है। इस किताब में चाणक्य ने बहुत ही सरल भाषा में अपने विचार को साझा किया है।
आज हम आपको आचार्य द्वारा बताए गए उन तीन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे दूरी बनाकर रखने में ही व्यक्ति की भलाई होती है। नहीं तो जिंदगीभर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मूर्ख और दुखी व्यक्ति
आचार्य चाणक्य ने अपने “नीति शास्त्र” में बताया है कि मूर्ख और दुखी व्यक्ति से कभी भी किसी तरह का संबंध नहीं रखना चाहिए। ऐसे लोगों को कभी भी ज्ञान नहीं देना चाहिए, क्योंकि आप इन्हें कितनी भी बार कोई सही बात बताएं, ये हमेशा आपसे सवाल व तर्क करेंगे। इन लोगों के पीछे अपना समय और बुद्धि दोनों नष्ट करने से अच्छा है कि आप उनसे दूरी बनाकर रखें।
ये भी पढ़ें- Chankya Niti: पार्टनर हमेशा रहेगा खुश और संतुष्ट! बस अपना लीजिए ये 3 आदतें
नास्तिक
चाणक्य ने अपने “नीति शास्त्र” में बताया है कि जो लोग हर समय परेशान रहते हैं और अपनी दिक्कतों के लिए भगवान को जिम्मेदार मानते हैं। हर समय देवी-देवताओं को कोसते हैं। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखने में ही समझदारी होती है, क्योंकि ये लोग न तो खुद खुश रहते हैं और न ही अपने आसपास वाले लोगों को प्रसन्न रहने देते हैं। अगर आप नास्तिक लोगों के साथ रहते हैं, तो धीरे-धीरे आपके विचार भी बदल सकते हैं।
दुष्ट लोग
दुष्ट लोग यानी जो दूसरों को देखकर चिढ़ते हैं, अपने दोस्तों व परिवारवालों से बात-बात पर झगड़ा करते हैं, जिनके मन में लालच व ईर्ष्या है या उनका स्वभाव घमंडी होता है। उनसे हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। अगर आप उनके साथ रहते हैं, तो आपको जीवनभर पछताना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: जिनके पास इन 4 चीजों का साथ, वह जिंदगी में सबसे खुशनसीब
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
14 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
15 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
16 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
17 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
19 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
21 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines