हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chanakya Niti: रिश्ते और प्यार में हर बार मिलता है धोखा तो न करें ये गलतियां, आचार्य चाणक्य ने बताया

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में बताया है. चाणक्य नीति के अनुसार, अगर इंसान को बार-बार धोखा मिलता है तो उसे कई गलतियों को करने से बचना चाहिए.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में बताया गया है. उन्होंने रिश्ते, प्यार और संबंध के बारे में काफी कुछ बताया है. लोगों को अक्सर रिश्तों में धोखे का सामना करना पड़ता है. अगर आपको बार-बार धोखा मिलता है तो कई गलतियों को करने से बचना चाहिए. कई लोगों का बार-बार धोखा मिलता है यह इंसान के स्वभाव के कारण हो सकता है. ऐसा इंसान जो धोखा देता है वह रिश्ते को लाभ के नजर से देखता है. जब तक फायदा मिलता है रिश्ता चलता है और स्वार्थ पूरा होते ही व्यवहार बदल जाता है. आपको इससे बचने के लिए इन गलतियों को करने से बचना चाहिए.

अच्छाई को कमजोरी समझना

अक्सर लोग आपकी अच्छाई को कमजोरी समझ लेते हैं. आप अच्छे बनकर हमेशा किसी की मदद करते हैं तो वह समझता है, आप उसके लिए हमेशा उपलब्ध हैं. इसलिए वह आपकी अच्छाई को कमजोरी समझता है. वह धीरे-धीरे आपको चोट पहुंचाता है और धोखा देता है. इसलिए आपको ऐसी गलती करने से बचना चाहिए. वरना आपको रिश्ते और प्यार में धोखा मिल सकता है.

ये भी पढ़ें – Rahu Budh Yuti 2026: नए साल में राहु और बुध के दुर्लभ संयोग से 3 राशियों को होगा महालाभ, करियर में करेंगे तरक्की

विज्ञापन

कठोर और नरम होना जरूरी

रिश्तों को अच्छे से चलाने और धोखे से बचने के लिए सम्मान और डर का संतुलन होना जरूरी है. इंसान को हमेशा अपने आत्मसम्मान का ध्यान रखना चाहिए. रिश्ते निभाने के लिए इंसान को कठोर और नरम होना चाहिए. लेकिन जरूरत से ज्यादा कठोर और नरम भी नहीं होना चाहिए. आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए. इस गलती के कारण रिश्ता टूट सकता है.

सभी पर भरोसा करना खतरनाक

हर कोई आपका दोस्त और शुभचिंतक नहीं होता है. आप हर किसी पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं तो आपको धोखा मिल सकता है. कई लोग आपको अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसलिए आपको इस गलती को करने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola