---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chanakya Niti: पति-पत्नी के ये 3 गुण घर में लाएंगे खुशियां, किसी चीज की नहीं होगी कमी!

Chanakya Niti: आज के समय में अच्छा व कंपैटिबल जीवनसाथी मिलना बहुत मुश्किल है। लेकिन पति-पत्नी के कुछ ऐसे गुण भी हैं, जो अगर आप में हैं, तो आपका जीवन खुशहाल रह सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं पति-पत्नी के उन खास गुणों के बारे में।

---विज्ञापन---

Chanakya Niti: आज के समय में ज्यादातर रिश्ते इसी वजह से टूट रहे हैं, क्योंकि कपल के बीच अंडरस्टैंडिंग खत्म होती जा रही है। दोनों में से कोई भी एक दूसरे को समझने का प्रयास नहीं करता है और न ही अपने पार्टनर की जरूरत के अनुसार अपने आप को बदलने की कोशिश करता है। ऐसे में रोज-रोज के लड़ाई-झगड़ों से तंग आकर एक दिन वह अलग होने का निर्णय ले लेते हैं।

लेकिन पति-पत्नी के कुछ ऐसे गुण भी हैं, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाते हैं। कुछ खास गुणों की वजह से उनके दांपत्य जीवन में सदा खुशहाली बनी रहती है। साथ ही उनके जीवन में आ रही परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य द्वारा बताए गए पति-पत्नी के उन गुणों के बारे में।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: लड़कियों को आकर्षित करते हैं लड़कों के ये 3 गुण, पहचानते ही हार बैठती हैं दिल!

मिलनसार

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि पति-पत्नी के व्यवहार में अगर मिलनसार का गुण है, तो उनका जीवन खुशहाल रह सकता है। इसी के साथ दांपत्य जीवन में भी प्रेम बरकरार रहता है। दरअसल जो लोग मिलनसार होते हैं, वह कभी भी किसी से शर्माते नहीं हैं और खुलकर अपनी बात रखते हैं। ऐसे में यह लोग हर एक परिस्थिति में खुश रहना जानते हैं, जिससे उनके घर में सदा खुशहाली बनी रहती है।

---विज्ञापन---

परिस्थिति को समझने की कला

चाणक्य के अनुसार, अगर पति-पत्नी के बीच अंडरस्टैंडिंग है। उनके अंदर परिस्थिति को समझने की कला है यानी किस समय कितना बोलना उचित रहेगा। इस बात का ज्ञात है, तो वह बड़ी से बड़ी परेशानी का हल भी मिनटों में निकाल सकते हैं। इसके अलावा उनका यह गुण लोगों को अपनी और आकर्षित करता है, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

---विज्ञापन---

पैसों को खर्च करने की समझ

आज के समय में आधे से ज्यादा कपल के बीच पैसों को लेकर ही वाद-विवाद होते हैं। ऐसे में अगर पति-पत्नी को पैसे खर्च करने की समझ है, तो उनका जीवन आसानी से व्यतीत हो सकता है। इससे न तो उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही उनके बीच प्यार भी बरकरार रहेगा।

आचार्य चाणक्य कौन थे?

आचार्य चाणक्य को देश का महान राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री माना जाता है। माना जाता है कि उनके पास मनुष्य जीवन की लगभग हर एक समस्या का समाधान होता था। उन्हें हर एक विषय के बारे में अच्छा खासा ज्ञान था। उन्होंने अपने इसी ज्ञान से मानव जीवन के कल्याण के लिए “चाणक्य नीति शास्त्र” की रचना की थी, जिसमें लिखित नीतियों को आज भी कई लोग फॉलो करते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ‘नीति शास्त्र’ की इन चीजों में आज भी महिलाओं से पीछे हैं पुरुष, क्या कहती है Chanakya Niti

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: May 25, 2024 08:00 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola