Chanakya Niti For Friends: जीवन में एक सच्चा दोस्त होना बहुत जरूरी है। जिंदगी में कई बार ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं, जिनके बारे में व्यक्ति अपने परिवारवालों या पार्टनर से कह नहीं पता है। ऐसे में एक दोस्त ही होता है, जिनसे आप अपनी बात आसानी से कह सकते हैं। जीवन में एक सच्चे दोस्त के साथ के कारण मुश्किल से मुश्किल समय भी आसानी से पार हो जाता है। सच्चे दोस्त हर एक परिस्थिति में अपने मित्र का सही मार्गदर्शन करते हैं। लेकिन कुछ दोस्त ऐसे भी होते हैं, जो आपको आगे बढ़ाने की जगह पीछे धकेलना का काम करते हैं।
आज हम आपको ‘आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र’ में लिखित दोस्त के उन तीन अवगुणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आपको और उन्हें दोनों को परेशानी हो सकती है।
मीठी-मीठी बातें बनाने वाले
आचार्य चाणक्य ने अपने ‘नीति शास्त्र’ में बताया है कि अगर आपका दोस्त आपके मुंह पर तो मीठी-मीठी बातें करता है, लेकिन पीठ पीछे आपकी बुराई करता है। लोगों के साथ बैठकर आपका मजाक उड़ाता है, तो ऐसे मित्र से दूरी बनाकर रखने में ही समझदारी होती है।
ये भी पढ़ें- हर एक स्त्री के अंदर होती हैं ये 4 बुराइयां, Chanakya Niti में उल्लेख
बुरे वक्त में साथ छोड़ देने वाले
एक सच्चा दोस्त वही होता है, जो बुरे से बुरे वक्त में भी आपके साथ खड़ा रहे। आचार्य चाणक्य के अनुसार, मुश्किल समय में अगर आपका दोस्त आपके साथ नहीं रहता है या जिस वक्त आपको उनकी सबसे ज्यादा जरूरत है, उस समय वह आपके साथ नहीं हैं तो ऐसे मित्रों से दूर रहने में ही भलाई होती है।
दुश्मनों से दोस्ती रखने वाले
आचार्य चाणक्य ने बताया है कि सच्चा मित्र वही होता है, जो आपको गलत रास्ते पर जाने से रोके। लेकिन जो लोग आपकी पीठ पीछे आपके दुश्मनों से दोस्ती करते हैं। उनके साथ समय व्यतीत करते हैं। ऐसे दोस्त उस घड़े के समान होते हैं, जिनके अंदर तो विष भरा होता है लेकिन ऊपर दूध होता है। इस अवगुण वाले लोगों से अगर आप दोस्ती करते हैं, तो कभी न कभी आप भी परेशानी में पड़ सकते हैं।
चाणक्य नीति शास्त्र में किन चीजों का वर्णन है?
आज भी ज्यादातर लोग अपनी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ पढ़ते हैं। आचार्य चाणक्य ने ‘नीति शास्त्र’ की रचना लोगों की मदद करने के लिए की थी। इस किताब में उन्होंने प्रेम, परिवार, दोस्त, सेहत, करियर और नौकरी आदि जीवन से संबंधित छोटी से बड़ी लगभग हर एक समस्या के समाधान के बारे में बताया है।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: जिन पुरुषों में होते हैं ये 3 गुण, उनकी सफलता तय, करियर भी चमकदार
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
54 mins agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
2 hrs agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
17 hrs agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
22 hrs agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
23 hrs ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
1 day agoपितृ दोष से मुक्ति के लिए उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए उपाय
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoकैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
1 day agoकब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, जानिए सही तारीख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines