Chanakya Niti for Successful Life: जीवनभर व्यक्ति की लड़ाई सफलता हासिल करने और खुशी को पाने में ही गुजर जाती है। कुछ लोग कम उम्र में सफलता हासिल कर लेते हैं तो कुछ ताउम्र सिर्फ संघर्ष और कोशिश में लगे रहते हैं। आचार्य चाणक्य की मानें तो सफलता वो सीढ़ी है जिसे चढ़ने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना या अपनाना बेहद जरूरी होता है। जीवन में एक सफल व्यक्ति वो ही है जिसे नियमों का सख्ती से पालन किया हो। जबकि, असफलता की वजह सिर्फ और सिर्फ आलसपन और बहाने हो सकते हैं।
आज हम आपको आचार्य चाणक्य की कुछ नीति बताने जा रहे हैं जिसे अपनाने से भी आप भी एक सफल व्यक्ति बन सकते हैं। ये नीतियां फर्श से अर्श तक पहुंचाने में मददगार होती हैं। आइए सफलता दिलाने वाली 3 चाणक्य नीति जानते हैं।
1. धैर्य और मजबूत इरादा
चाणक्य नीति के अनुसार सफलता पाने के लिए व्यक्ति का धैर्यवान और मजबूत इरादे वाला होना जरूरी है। लक्ष्य तक पहुंचना हो तो इन दोनों के होने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहता है और आप कार्य में आसानी से सफल हो सकते हैं। जल्दबाजी में सफल होने की सोच मानसिक स्थिति को खराब कर सकती है और लक्ष्य तक पहुंचने में कठिनाइयां खड़ी हो सकती है। धैर्य के साथ जो भी कार्य कर रहे हैं करते रहें और उसे लेकर अपना इरादा मजबूत रखें। कभी भी जीवन में असफलता का डर नहीं सताएगा और जीवन में सफलता हासिल जरूर कर सकेंगे।
2. अवसर गवाने की न करें भूल
चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में सफल होने की सोच रखने वाला व्यक्ति कभी भी किसी भी अवसर को गवाने की गलती नहीं करता है। आलस्य से खुद को कोसों दूर रखते हैं और जिंदगी में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन-रात मेहनत भी करने के लिए तैयार रहते हैं। अगर आपको कोई ऑफर मिलता है तो उससे लाइफ में सफलता मिल सकती है तो उसे गवाएं नहीं बल्कि खुशी-खुशी अपना लें।
ये भी पढ़ें- पुरुष और महिलाओं की ये 3 आदतें संबंध को बनाती हैं मजबूत
3. असफलता के डर से रहें दूर
बार-बार असफल हो रहे हैं या लाख कोशिश के बाद भी असफलता नहीं मिल पा रही है तो हारने के डर से कोशिश करना ही बंद मत कर दीजिए। बल्कि डटकर सामना कीजिए। चाणक्य नीति के अनुसार एक, दो या तीन बार असफलता हासिल होगी लेकिन लगातार की गई कोशिश से जरूर सफल होंगे। अपने कार्य को ईमानदारी के साथ कीजिए। जीवन में सफलता जरूर मिलेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
2 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
2 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
4 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
5 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
6 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
10 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
22 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
23 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines