Chanakya Niti: मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, जो अकेला नहीं रह सकता है। उसे कहीं न कहीं किसी न किसी समय नौकर, मित्र, परिजन और एक जीवनसाथी की आवश्यकता महसूस होती ही है। हालांकि जीवन में कभी भी किसी भी वजह से किसी भी रिश्ते में दरार आ सकती है। ऐसे में आप अगर सोच-समझकर अपने रिश्ते बनाएंगे, तो उनके टूटने की संभावना कम है। आज हम आपको ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ में लिखित उन खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर समय आने पर आप अपने दोस्तों, नौकर, पत्नी और रिश्तेदारों को परख सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि जिन लोगों की आपकी जिंदगी में अहम जगह है, वो भी क्या आपको अपना मानते हैं या नहीं?
सच्चे दोस्त की इस तरह करें पहचान
विपत्ति व बीमारी के समय सच्चे मित्र की पहचान होती है। मुश्किल घड़ी में अगर आपका दोस्त आपका साथ निभाता है, तो ऐसे मित्र का साथ जीवन में कभी नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि उनकी जिंदगी में आपकी अहम जगह है और ये बात उन्होंने आपका साथ निभाकर साबित कर दी।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: पैसों को इकट्ठा करना भी पड़ सकता है भारी, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज!
रिश्तेदारों की असली पहचान कब होती है?
दुःख के समय में रिश्तेदारों की असली परीक्षा होती है। उस समय अगर वह आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं, तो आपको समझ जाना चाहिए कि उन्हें सही में आपकी फिक्र है। उनकी जिंदगी में भी आप उतनी ही अहमियत रखते हैं, जितनी कि आपकी जिंदगी में उनकी है।
अच्छी पत्नी की पहचान क्या है?
गरीबी यानी पैसों की कमी आने पर सच्ची पत्नी की पहचान होती है। संकट के समय में भी आपकी पत्नी आपका उस तरह साथ निभाती हैं, जब आप धनवान थे, तो आप बहुत भाग्यशाली हैं।
नौकर की इस तरह लें परीक्षा
आचार्य चाणक्य के अनुसार, किसी विशेष अवसर पर काम करने के लिए सेवक को कहीं भेजा जाए, तभी उसकी ईमानदारी की सच्ची परीक्षा होती है। उस समय अगर वह उस काम को मना कर देता है, तो वह आपकी परीक्षा में फेल हो जाएगा।
‘नीति शास्त्र’ में किन बातों का किया गया है उल्लेख?
आचार्य चाणक्य को देश का एक महान राजनेता माना जाता है। जिन्होंने अपने जीवनकाल में कई असहाय लोगों की निस्वार्थ भाव से मदद की है। मरने के बाद भी वह लोगों की मदद कर सकें। इसके लिए उन्होंने ‘आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र’ किताब की रचना की थी। इस किताब में उन्होंने बहुत ही सरल भाषा में करियर, प्यार, नौकरी, सेहत, व्यवहार, आदतें और धन से जुड़ी अच्छी और बुरी दोनों बातों का उल्लेख किया है।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: पत्नी-बच्चों की इस तरह लें परीक्षा, मिनटों में पता चलेगी असलियत!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
6 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
7 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
10 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
10 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
12 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines