Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य का नाम तो आपने सुना ही होगा, जिनकी नीतियां विश्व प्रसिद्ध हैं। कहा जाता है कि चाणक्य के पास हर एक समस्या का समाधान होता था। उन्हें लगभग हर एक चीज का ज्ञान था। उन्होंने अपने इसी ज्ञान और अनुभव से ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ की रचना की थी। चाणक्य नीति शास्त्र में उन्होंने जीवन से जुड़े लगभग हर समस्या के समाधान के बारे में बताया है।
आज हम आपको आचार्य चाणक्य द्वारा बताए गए उन 3 लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कभी भी सलाह नहीं देनी चाहिए। चाणक्य का मानना था कि अगर आप इन लोगों को सलाह देते हैं, तो ये लोग आपके ही दुश्मन बन सकते हैं। न चाहते हुए भी आपके और उनके बीच मनमुटाव हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Chanakya Neeti: तरक्की पाने के लिए फॉलो करें चाणक्य की ये 5 बातें, कभी नहीं पड़ेंगे मुश्किलों में
लालची लोग
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि, कभी भी लालची लोगों को कोई सलाह नहीं देनी चाहिए। ये लोग अपने लालच के चलते किसी का भी अच्छा नहीं सोचते हैं। इन्हें सिर्फ अपने से मतलब होता है। अगर आप इन लोगों को कोई सलाह देते भी हैं, तो ये आपको ही गलत और अपशब्द कहने लगते हैं। ऐसे में न चाहते हुए भी आप उनके दुश्मन बन सकते हैं।
रोक-टोक करने वाले
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग बात-बात पर अपने बच्चों और पार्टनर पर शक करते हैं। उन्हें हर छोटी-छोटी बात पर रोकते-टोकते हैं, उनसे ज्यादातर लोग दूरी बनाकर रखना पसंद करते हैं। ऐसे में लड़ाई और दुश्मनी होना आम बात है।
मूर्ख व्यक्ति
चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि कभी भी किसी मूर्ख इंसान को कोई सलाह नहीं देनी चाहिए। ये लोग कभी भी किसी की कोई सलाह नहीं मानते हैं। ऐसे में न चाहते हुए भी आपकी उनसे दुश्मनी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: जल्दी अमीर बनना है तो अपनाएं चाणक्य के ये 5 टिप्स
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
13 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
15 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
15 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
16 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
19 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
20 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines