Chanakya Niti: इन 3 लोगों को सलाह देते ही बन जाते हैं आप इनके दुश्मन! जानें क्या कहती है चाणक्य नीति

Chanakya Niti: चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में रिलेशनशिप, प्यार, दोस्ती, नौकरी और करियर आदि हर क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया है। आज हम आपको उन 3 लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कभी भी किसी को सलाह नहीं देनी चाहिए। नहीं तो आप दोनों के बीच दुश्मनी भी हो सकती है।

Chanakya Niti

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य का नाम तो आपने सुना ही होगा, जिनकी नीतियां विश्व प्रसिद्ध हैं। कहा जाता है कि चाणक्य के पास हर एक समस्या का समाधान होता था। उन्हें लगभग हर एक चीज का ज्ञान था। उन्होंने अपने इसी ज्ञान और अनुभव से ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ की रचना की थी। चाणक्य नीति शास्त्र में उन्होंने जीवन से जुड़े लगभग हर समस्या के समाधान के बारे में बताया है।

विज्ञापन

आज हम आपको आचार्य चाणक्य द्वारा बताए गए उन 3 लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कभी भी सलाह नहीं देनी चाहिए। चाणक्य का मानना था कि अगर आप इन लोगों को सलाह देते हैं, तो ये लोग आपके ही दुश्मन बन सकते हैं। न चाहते हुए भी आपके और उनके बीच मनमुटाव हो सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

लालची लोग

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि, कभी भी लालची लोगों को कोई सलाह नहीं देनी चाहिए। ये लोग अपने लालच के चलते किसी का भी अच्छा नहीं सोचते हैं। इन्हें सिर्फ अपने से मतलब होता है। अगर आप इन लोगों को कोई सलाह देते भी हैं, तो ये आपको ही गलत और अपशब्द कहने लगते हैं। ऐसे में न चाहते हुए भी आप उनके दुश्मन बन सकते हैं।

रोक-टोक करने वाले

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग बात-बात पर अपने बच्चों और पार्टनर पर शक करते हैं। उन्हें हर छोटी-छोटी बात पर रोकते-टोकते हैं, उनसे ज्यादातर लोग दूरी बनाकर रखना पसंद करते हैं। ऐसे में लड़ाई और दुश्मनी होना आम बात है।

विज्ञापन

मूर्ख व्यक्ति

चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि कभी भी किसी मूर्ख इंसान को कोई सलाह नहीं देनी चाहिए। ये लोग कभी भी किसी की कोई सलाह नहीं मानते हैं। ऐसे में न चाहते हुए भी आपकी उनसे दुश्मनी हो सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ