---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chanakya Niti: यदि आपमें है ये गुण, हर काम में हासिल होगी जीत; मुट्ठी में होगी दुनिया

Chanakya Niti: चाणक्य नीति पुस्तक आचार्य चाणक्य की केवल सैद्धांतिक पुस्तक नहीं बल्कि एक व्यावहारिक ज्ञान का महाभंडार है। उन्होंने अपनी पुस्तक में एक ऐसे गुण की चर्चा की है, जिसे विकसित कर व्यक्ति को हर काम में हासिल जीत हो सकती है और वह दुनिया को अपनी मुट्ठी में कर सकता है। आइए जानते हैं, क्या है यह गुण?

---विज्ञापन---

Chanakya Niti: भारतीय इतिहास में चाणक्य एक ऐसे महापुरुष हुए हैं, जिन्होंने एक अमिट छाप छोड़ी है। वे राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, नीति और कूटनीति के महान जानकार थे। इतिहास कहता है कि चाणक्य ने चंद्रगुप्त मौर्य को राजनीति और शासन की बारीकियां सिखाई थीं। चाणक्य की नीतियों पर चलकर ही चंद्रगुप्त मौर्य ने मौर्य वंश की स्थापना कर भारत का पहला साम्राज्य खड़ा किया था, जिसे मगध साम्राज्य के नाम से जाना गया है।

कहते हैं कि मगध साम्राज्य फल-फूल ही नहीं पाता यदि चाणक्य ने अपनी कूटनीति का इस्तेमाल कर मौर्य साम्राज्य की जीत सुनिश्चित नहीं की होती। अपनी दूरदर्शिता से उन्होंने मौर्य साम्राज्य को एक मजबूत और समृद्ध साम्राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

---विज्ञापन---

एक गुण जिससे हमेशा हासिल होती है जीत!

चाणक्य का मानना था कि शत्रु को मित्र बनाना या मित्र को शत्रु बनाना राजनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। चाणक्य की विरासत आज भी हमारे बीच मौजूद है। उनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं और राजनेता, व्यवसायी और आम लोग इनसे प्रेरणा लेते हैं। चाणक्य की बातें कभी किताबी नहीं लगती है। ये हमारे रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा लगता है।

चाणक्य ने अपनी पुस्तक ‘चाणक्य नीति’ में एक गुण से युक्त ऐसे व्यक्ति की बात की है, जो जीवन में हमेशा बिंदास, बेदाग और अपराजेय रहता है। उन्होंने एक ऐसे को विकसित करने का अनमोल सुझाव दिया है, जिसकी बदौलत हर काम में जीत हासिल होती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: 35 साल तक स्ट्रगल के बाद बेशुमार धन कमाते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

दुनिया जीतने की ताकत रखता है ऐसा आदमी

आचार्य चाणक्य एक विलक्षण महापुरुष थे। उन्होंने अपनी नीति शास्त्र की पुस्तक में जीवन के हर पहलू पर गहराई से विचार किया है और सफलता प्राप्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण सिद्धांत दिए हैं। वे कहते हैं कि अपने मन और विचार को अपना दास बनाने वाले आदमी हमेशा दूसरे आदमियों से दो कदम आगे रहते हैं. यह एक ऐसा गुण है, जो केवल वही आदमी विकसित कर पाते हैं, जो न केवल बुद्धिमान, आचरण में सदाचारी और बेहद व्यावहारिक होते हैं। मन और विचार को जीतने वाले लोग दुनिया जीतने की ताकत रखते हैं।

---विज्ञापन---

हर काम में करते हैं तरक्की

चाणक्य ने बताया कि हमारा मन एक शक्तिशाली उपकरण है। यह हमारे विचारों, भावनाओं और कार्यों को नियंत्रित करता है। अगर हम अपने मन को नियंत्रित कर लेते हैं, तो हम अपनी जिंदगी को किसी भी दिशा में मोड़ सकते हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिन लोगों ने खुद पर काबू पाना सीख लिया है, ऐसे लोग जीवन में खूब तरक्की की नई-नई ऊंचाइयों को छूते है। इनकी हर सफलता पहले की सक्सेस से बड़ी होती है। ये धन-दौलत का अंबार लगा सकते हैं और फिर से धन में इनकी आसक्ति नहीं होती है। इसलिए ये लोग हमेशा खुशहाल रहते हैं.

मुट्ठी में होगी दुनिया

चाणक्य कहते हैं कि जिन लोगों ने खुद पर काबू पाना सीख लिया है, वे दुनिया को अपनी मुट्ठी में कर सकते हैं। यह वाक्य अपने आप में एक सत्य है, जिसका उल्लेख केवल चाणक्य नीति में ही नहीं बल्कि वेद, उपनिषद, आरण्यक, स्मृति ग्रंथों सहित सभी भारतीय नीति ग्रंथों में हुआ है। जब कोई व्यक्ति अपने आप पर नियंत्रण रखता है, तो उसका आत्मविश्वास बढ़ जाता है। आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी चाणक्य नीति शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 14, 2024 09:08 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola