Chanakya Niti: चाणक्य कहते हैं, विवाह हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण संस्कार है। इसमें लड़का-लड़की के साथ-साथ दो परिवार का रिश्ता भी आपस में जुड़ता है। इसलिए विवाह से पहले लड़का या लड़की का चयन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। चलिए जानते हैं चाणक्य कैसी स्त्रियों से विवाह करने से मना करते हैं।
1. झूठ बोलने वाली स्त्री
आचार्य चाणक्य कहते हैं, जो लड़की झूठ बोलेन में माहिर हो, उससे कभी भी शादी नहीं करनी चाहिए। झूठ बोलने वाली महिलाएं विवाह के बाद भी पति पर झूठा आरोप लगा कर उसकी जिंदगी बर्बाद कर सकती हैं। इतना ही नहीं ऐसी महिलाएं झूठी बातों से पुरुषों को अपने माता-पिता से भी दूर करने का काम करती हैं।
2. चरित्रहीन स्त्री
चाणक्य अपने नीतिशास्त्र में कहते हैं, जिस स्त्री की चरित्र पर समाज संदेह करता हो, उससे कभी भी शादी नहीं करनी चाहिए। जिस स्त्री के चरित्र का पतन हो जाता है वह विवाह के बाद भी दूसरे पुरुषों में प्रेम तलाशती है। ऐसी स्त्री एक साथ कई पुरुषों को धोखा देने में माहिर होती है।
3. कटु बोलने वाली स्त्री
चाणक्य के मुताबिक जो स्त्री हमेशा कड़वी बोली बोलती हो, उससे भी शादी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि शादी के बाद भी ऐसी स्त्री पति के साथ-साथ उसके पूरे परिवार को अपनी कटु बातों से परेशान कर देती हैं। ऐसी स्त्री से विवाह करने बाद घर में हमेशा क्लेश ही बना रहता है।
4.गलत पारिवारिक पृष्ठभूमि
सुनने में ये बुरा जरूर लगता है, लेकिन आचार्य चाणक्य कहते हैं अगर कोई पुरुष बिना पारिवारिक पृष्ठभूमि देखे ही किसी स्त्री से विवाह कर लेता है तो उसका जीवन नरक बन जाता है। चाणक्य कहते हैं कि अगर स्त्री का पारिवारिक पृष्ठभूमि खराब है तो वह पति के घर को तोड़ने का काम करती है।
5.सुंदर स्त्री
वैसे तो सभी का सपना होता है कि उसका जीवनसाथी सुन्दर हो लेकिन आचार्य चाणक्य का मानना है कि शादी करते
समय किसी भी स्त्री की तन की सुंदरता को महत्त्व नहीं देनी चाहिए। तन से सुन्दर होते हुए भी अगर कोई स्त्री मन की गन्दी है तो वह पति का घर और उसका जीवन दोनों तबाह कर देती है।
ये भी पढ़ें-Mangal Vakri 2024: मंगल की उल्टी चाल से ये 3 राशियां होंगी मालामाल! 88 दिन में दिखेगा असर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
14 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
17 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
19 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
21 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines