Nishit Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Chanakya Niti: चाणक्य कहते हैं, विवाह हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण संस्कार है। इसमें लड़का-लड़की के साथ-साथ दो परिवार का रिश्ता भी आपस में जुड़ता है। इसलिए विवाह से पहले लड़का या लड़की का चयन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। चलिए जानते हैं चाणक्य कैसी स्त्रियों से विवाह करने से मना करते हैं।
आचार्य चाणक्य कहते हैं, जो लड़की झूठ बोलेन में माहिर हो, उससे कभी भी शादी नहीं करनी चाहिए। झूठ बोलने वाली महिलाएं विवाह के बाद भी पति पर झूठा आरोप लगा कर उसकी जिंदगी बर्बाद कर सकती हैं। इतना ही नहीं ऐसी महिलाएं झूठी बातों से पुरुषों को अपने माता-पिता से भी दूर करने का काम करती हैं।
चाणक्य अपने नीतिशास्त्र में कहते हैं, जिस स्त्री की चरित्र पर समाज संदेह करता हो, उससे कभी भी शादी नहीं करनी चाहिए। जिस स्त्री के चरित्र का पतन हो जाता है वह विवाह के बाद भी दूसरे पुरुषों में प्रेम तलाशती है। ऐसी स्त्री एक साथ कई पुरुषों को धोखा देने में माहिर होती है।
चाणक्य के मुताबिक जो स्त्री हमेशा कड़वी बोली बोलती हो, उससे भी शादी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि शादी के बाद भी ऐसी स्त्री पति के साथ-साथ उसके पूरे परिवार को अपनी कटु बातों से परेशान कर देती हैं। ऐसी स्त्री से विवाह करने बाद घर में हमेशा क्लेश ही बना रहता है।
सुनने में ये बुरा जरूर लगता है, लेकिन आचार्य चाणक्य कहते हैं अगर कोई पुरुष बिना पारिवारिक पृष्ठभूमि देखे ही किसी स्त्री से विवाह कर लेता है तो उसका जीवन नरक बन जाता है। चाणक्य कहते हैं कि अगर स्त्री का पारिवारिक पृष्ठभूमि खराब है तो वह पति के घर को तोड़ने का काम करती है।
वैसे तो सभी का सपना होता है कि उसका जीवनसाथी सुन्दर हो लेकिन आचार्य चाणक्य का मानना है कि शादी करते
समय किसी भी स्त्री की तन की सुंदरता को महत्त्व नहीं देनी चाहिए। तन से सुन्दर होते हुए भी अगर कोई स्त्री मन की गन्दी है तो वह पति का घर और उसका जीवन दोनों तबाह कर देती है।
ये भी पढ़ें-Mangal Vakri 2024: मंगल की उल्टी चाल से ये 3 राशियां होंगी मालामाल! 88 दिन में दिखेगा असर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।