30 मार्च 2025 से हिंदू नववर्ष का आरंभ हो गया है। इस समय चैत्र माह चल रहा है, जिसकी पहली पूर्णिमा चैत्र पूर्णिमा है। प्राचीन काल में इसी तिथि पर भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल चैत्र माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने के साथ-साथ चंद्र देव, विष्णु जी और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही किसी पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंद लोगों को दान देना शुभ रहता है।
मान्यता है कि चैत्र पूर्णिमा पर पूजा-पाठ करने से साधक को पुण्य मिलता है और पापों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा घर-परिवार में सुख, खुशी, शांति, धन और वैभव आदि सकारात्मकता का वास होता है। चलिए जानते हैं चैत्र पूर्णिमा की सही तिथि और पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में।
2025 में कब है चैत्र पूर्णिमा?
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस साल चैत्र पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 12 अप्रैल 2025 को सुबह 03:21 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 13 अप्रैल 2025 को सुबह 05:51 मिनट पर होगा। ऐसे में 12 अप्रैल 2025, दिन शनिवार को चैत्र पूर्णिमा मनाई जाएगी।
ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2025: चंद्र की राशि कर्क में मंगल ने किया गोचर, अब इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय!
चैत्र पूर्णिमा की पूजा के शुभ मुहूर्त
चैत्र पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त प्रात काल: में 4 बजकर 29 मिनट से लेकर 5 बजकर 14 मिनट तक है। इसके बाद अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक है। 12 अप्रैल 2025 को स्नान और दान का उत्तम मुहूर्त सुबह 7 बजकर 35 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक है। शनिवार को सुबह 9 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक राहुकाल है, जिसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इस शुभ दिन भगवान हनुमान की पूजा का समय सुबह 7 बजे से लेकर 8 बजकर 30 मिनट तक है।
चैत्र पूर्णिमा पर भद्रा का समय
चैत्र पूर्णिमा के दिन भद्रा लग रही है, जिसका वास पाताल लोक में होगा। भद्रा के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। अन्यथा उस काम में व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती है। 12 अप्रैल 2025 को सुबह 5 बजकर 59 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 35 मिनट तक भद्रा रहेगी।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सुकर्मा-धृति योग के शुभ प्रभाव से 3 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, 1 का टूट सकता है दिल!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
11 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
12 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
15 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
16 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
17 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines