Navratri 2024: हिंदू धर्म के लोगों के लिए नवरात्रि का विशेष महत्व है। चैत्र नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा कुछ लोग व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के 9 दिन बहुत शुभ होते हैं। अगर कोई व्यक्ति इन दिनों मां दुर्गा की आराधना करता है, तो उस पर माता रानी की विशेष कृपा बनी रहती है। इसके अलावा उसके जीवन में आ रही परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। लेकिन इस दौरान कुछ विशेष कामों को करने की मनाही होती है।
आज हम आपको बताएंगे कि नवरात्रि के दौरान कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए और क्यों?
ये भी पढ़ें- 13 साल बाद अष्टमी के दिन बन रहा है अद्भुत संयोग, ये 3 राशि वाले लोग हो सकते हैं मालामाल!
नवरात्रि में क्यों नहीं काटने चाहिए नाखून और बाल?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के 9 दिन नाखून नहीं काटने चाहिए। इसके अलावा इस दौरान दाढ़ी, मूंछ और बालों को काटने की भी मनाही होती है।
दरअसल, बाल और नाखून दोनों ही मानव शरीर से जुड़े होते हैं। इसलिए कहा जाता है कि अगर आप इन्हें नवरात्रि के दौराना काटते हैं, तो इससे शरीर में ऊर्जा का संतुलन खराब होता है और पाप लगता है। इसके अलावा कुंडली में ग्रह की स्थिति भी असंतुलित होती है।
नवरात्रि में क्या-क्या काम नहीं करने चाहिए?
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुहागिन महिलाओं को नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करते समय अपना गला, मांग और कलाई को खाली नहीं रखना चाहिए।
- शास्त्रों में बताया गया है कि सुहागिन महिलाओं को गीले और खुले बालों में कभी भी माता की पूजा नहीं करनी चाहिए। इससे मां नाराज हो सकती हैं।
- सुहागिन महिलाओं को कभी भी काले कपड़े पहनकर माता रानी की पूजा नहीं करनी चाहिए। इससे उन्हें पाप भी लग सकता है।
ये भी पढ़ें- अष्टमी पर बन रहा है रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, इन 3 राशियों की होगी चांदी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
5 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
6 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
7 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
9 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines