---विज्ञापन---

Religion angle-right

नवरात्रि में क्यों नहीं काटने चाहिए बाल और नाखून? जानें क्या है धार्मिक मान्यता

Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में माता दुर्गा की पूजा करने के साथ-साथ व्रत भी रखा जाता है। इस बार नवरात्रि का आरंभ 9 अप्रैल 2024 से हो गया है। आइए जानते हैं नवरात्रि के दौरान किन-किन कामों को करने की मनाही होती है।

---विज्ञापन---

Navratri 2024: हिंदू धर्म के लोगों के लिए नवरात्रि का विशेष महत्व है। चैत्र नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा कुछ लोग व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के 9 दिन बहुत शुभ होते हैं। अगर कोई व्यक्ति इन दिनों मां दुर्गा की आराधना करता है, तो उस पर माता रानी की विशेष कृपा बनी रहती है। इसके अलावा उसके जीवन में आ रही परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। लेकिन इस दौरान कुछ विशेष कामों को करने की मनाही होती है।

आज हम आपको बताएंगे कि नवरात्रि के दौरान कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए और क्यों?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 13 साल बाद अष्टमी के दिन बन रहा है अद्भुत संयोग, ये 3 राशि वाले लोग हो सकते हैं मालामाल!

नवरात्रि में क्यों नहीं काटने चाहिए नाखून और बाल?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के 9 दिन नाखून नहीं काटने चाहिए। इसके अलावा इस दौरान दाढ़ी, मूंछ और बालों को काटने की भी मनाही होती है।

---विज्ञापन---

दरअसल, बाल और नाखून दोनों ही मानव शरीर से जुड़े होते हैं। इसलिए कहा जाता है कि अगर आप इन्हें नवरात्रि के दौराना काटते हैं, तो इससे शरीर में ऊर्जा का संतुलन खराब होता है और पाप लगता है। इसके अलावा कुंडली में ग्रह की स्थिति भी असंतुलित होती है।

नवरात्रि में क्या-क्या काम नहीं करने चाहिए?

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुहागिन महिलाओं को नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करते समय अपना गला, मांग और कलाई को खाली नहीं रखना चाहिए।
  • शास्त्रों में बताया गया है कि सुहागिन महिलाओं को गीले और खुले बालों में कभी भी माता की पूजा नहीं करनी चाहिए। इससे मां नाराज हो सकती हैं।
  • सुहागिन महिलाओं को कभी भी काले कपड़े पहनकर माता रानी की पूजा नहीं करनी चाहिए। इससे उन्हें पाप भी लग सकता है।

ये भी पढ़ें- अष्टमी पर बन रहा है रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, इन 3 राशियों की होगी चांदी!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Apr 16, 2024 12:38 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola