Navratri Kanya Pujan 2026: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से हो चुकी है. इसका समापन 27 मार्च को होगा. चैत्र नवरात्रि में भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए व्रत और पूजन करते हैं. नवरात्रि के व्रत रखने के बाद कन्या पूजन किया जाता है. चैत्र नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन किया जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, कन्या पूजन के लिए महाअष्टमी 26 मार्च दिन गुरुवार को और महानवमी 27 मार्च दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी.
कन्या पूजन के लिए जरूरी सामग्री (Kanya Pujan Samagri List)
कन्या पूजन के लिए आपको कई चीजों की आवश्यकता पड़ेगी. प्रसाद के लिए हलवा, पूरी, काले चने, खीर और फल इन चीजों को एकत्र करें. इन सभी चीजों का माता रानी को भोग लगाएं और कन्याओं को भोजन कराएं. पूजा की थाली में रोली, अक्षत, जल, दीपक, फूल और कलावा इन चीजों को जरूर रखें. कन्याओं को लाल चुनरी, श्रृंगार सामग्री, बिंदी, चूड़ी, फल और दक्षिणा दें. इनके साथ ही पैर धोने के लिए थाली और पानी और बैठने के लिए आसन की व्यवस्था करें.
ये भी पढ़ें – Lakshmi Panchami 2026: आज श्री पंचमी के दिन करें लक्ष्मी चालीसा का पाठ, सदा भरे रहेंगे धन के भंडार
कन्या पूजन संपूर्ण विधि (Kanya Pujan Vidhi)
कन्या पूजन के लिए सर्वप्रथम कन्याओं को निमंत्रण दें और घर में उनका स्वागत करें. घर आने के बाद कन्याओं के पैर धोएं. कन्याओं को आसन पर बैठाएं और रोली या कुमकुम से तिलक करें. तिलक के ऊपर चावल लगाएं. माता को भोग लगाने के बाद कन्याओं को हलवा, पूरी, काले चने और सब्जी आदि सभी चीजें परोसें. सभी कन्याओं को भोजन कराएं और इसके बाद कन्याओं को उपहार और दक्षिणा देकर विदा करें. कन्या को विदा करते समय पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लें.
कन्या पूजा कै दौरान न करें ये गलतियां
- कन्या पूजन में 2 वर्ष से लेकर 12 वर्ष तक की कन्याओं को भोजन कराना चाहिए.
- आप कन्या पूजन के लिए भोजन तैयार करते समय लहसुन और प्याज का इस्तेमाल न करें.
- कन्याओं को हमेशा ताजा और सात्विक भोजन ही खिलाना चाहिए. तामसिक और वासी भोजन से परहेज करें.
- कन्याओं के बीच कभी भी भेदभाव न करें ओर उन्हें माता का रूप मानकर भोजन कराएं.
- कभी भी कन्या पूजन के बाद कन्याओं को खाली हाथ विदा नहीं करना चाहिए. उन्हें उपहार देकर या दक्षिणा देकर विदा करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
8 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
11 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
13 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
15 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines