Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की पूजा-अर्चना को समर्पित नवरात्रि का पर्व 19 मार्च से शुरू हो रहा है. 19 मार्च को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है इस दिन नवरात्रि का पहला दिन होगा. चैत्र नवरात्रि से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है जिसे कलश स्थापना के नाम से भी जानते हैं. आपको नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी चलिए जानते हैं.
घटस्थापना सामग्री लिस्ट (Ghatasthapana Samagri List)
- तांबा, पीतल या मिट्टी का कलश
- गंगाजल
- आम या अशोक के पत्ते
- जटा वाला नारियल
- नारियल पर लपेटने के लिए चुनरी
- जौ बोने के लिए मिट्टी का बर्तन
- स्वच्छ और साबुत जौ के बीज
- मिट्टी या रेत
ये भी पढ़ें – Chaitra Navratri 2026: 19 या 20 मार्च, कब शुरू हो रहा है चैत्र नवरात्रि का पर्व? जानिए शुरुआत और समापन की सटीक तारीख
घटस्थापना के लिए पूजा सामग्री (Ghatasthapana Puja Samagri List)
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के दिन पूजा के लिए थाली, कपूर, चंदन, फूल, फूल माला, रोली, हल्दी, अक्षत, धूप, दीपक, कपूर, अखंड ज्योति, लाल कपड़े, दुर्गा चालीसा और आरती की पुस्तक आदि की जरूरत होगी. इन सभी के साथ ही घंटी और शंख की जरूरत होगी. माता के श्रृंगार के लिए लाल चुनरी, बिंदी, चूड़ी, कंगन, मेहंदी, कुमकुम और इत्र की जरूरत होगी. आप नवरात्रि पर घटस्थापना और पूजा से पहले इन सभी सामग्री को इकट्ठा कर लें.
भोग और प्रसाद के लिए जरूरी चीजें
माता रानी को भोग लगाने के लिए आपको फल और मिठाइयों की जरूरत होगी. मां दुर्गा को मिश्री, बताशे, नारियल, खीर, हलवा और सूखे मेवे का भोग लगा सकते हैं. आप नवरात्रि में व्रत कर रहे हैं तो सात्विक भोजन का ही सेवन करें. इसके बाद अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन के बाद व्रत का पारण करें. बता दें कि, चैत्र नवरात्रि का समापन 27 मार्च को रामनवमी के दिन होगा. कन्या पूजन 26 मार्च अष्टमी और 27 मार्च नवमी तिथि को कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नहीं जलता रावण का पुतला, जानिए- कैसे मनाया जाता है कुल्लू दशहरा
15 hrs agoशारदीय नवरात्रि में एक ही दिन होगा अष्टमी-नवमी का कन्या पूजन, जानिए विधि
15 hrs agoआज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
21 hrs agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
1 day agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
1 day agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
1 day agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines