हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि? जानें देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के दिन

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के लिए नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. साल में चार बार नवरात्रि व्रत होते हैं. इनमें से दो बार गुप्त नवरात्रि होती है. अब चैत्र माह की नवरात्रि मार्च महीने में आने वाली हैं. पंचांग के अनुसार जानते हैं कि, चैत्र नवरात्रि कब से लेकर कब तक हैं?

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Chaitra Navratri 2026: मार्च महीने में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. यह नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के लिए विशेष होते हैं. नवरात्रि में अलग-अलग दिनों पर देवी के अलग-अलग स्वरूप की पूजा होती है. पंचांग के अनुसार. चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन होती है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, नवरात्रि की शुरुआत कब हो रही है चलिए जानते हैं.

कब से हो रही है चैत्र नवरात्रि की शुरुआत?

द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि 19 मार्च की सुबह 6 बजकर 52 मिनट से 20 मार्च को सुबह 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. इस दिन नवरात्रि का पहला व्रत रखा जाएगा ऐसे में इसी दिन से यानी 19 मार्च 2026, दिन गुरुवार से नवरात्रि की शुरुआत होगी. नवरात्रि का अंतिम दिन यानी नवमी तिथि 27 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को होगी. इस प्रकार चैत्र नवरात्रि के व्रत 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक हैं.

ये भी पढ़ें – Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर करें अचूक उपाय, शिव मंदिर से घर लाएं ये 3 चीज और देखें चमत्कार

विज्ञापन

चैत्र नवरात्रि कन्या पूजन

चैत्र नवरात्रि में भक्त व्रत रखते हैं और मां दुर्गा के स्वरूप की पूजा करते हैं. नवरात्रि में व्रत के साथ ही कन्या पूजा का महत्व होता है. नवरात्रि के व्रत करने के बाद अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन किया जाता है. इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का कन्या पूजन 26 और 27 मार्च को होगा. 26 मार्च दिन गुरुवार को अष्टमी पूजन होगा और 27 मार्च दिन शुक्रवार को नवमी पूजन होगा. इन दिनों कन्या पूजन करने के बाद भक्त व्रत खोल सकते हैं.

चैत्र नवरात्रि 2026 लिस्ट (Chaitra Navratri 2026 Date)

19 मार्च 2026, गुरुवार – पहला दिन देवी शैलपुत्री की पूजा
20 मार्च 2026, शुक्रवार – दूसरा दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा
21 मार्च 2026, शनिवार – तीसरा दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा
22 मार्च 2026, रविवार – चौथा दिन देवी कुष्मांडा की पूजा

विज्ञापन

23 मार्च 2026, सोमवार – पांचवां दिन देवी स्कंदमाता की पूजा
24 मार्च 2026, मंगलवार – छठा दिन देवी कात्यायनी की पूजा
25 मार्च 2026, बुधवार – सातवां दिन देवी कालरात्रि की पूजा
26 मार्च 2026, गुरुवार – आठवां दिन देवी महागौरी की पूजा
27 मार्च 2026, शुक्रवार – नौवां दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola