Chaitra Navratri 2024: हिंदू धर्म के लोगों के लिए नवरात्रि खुशियां लेकर आती हैं। नवरात्रि के 9 दिन लोग व्रत रखने के साथ-साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि विधान से पूजा-अर्चना भी करते हैं। पंचांग के अनुसार, हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस साल 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि का आरंभ हो गया है।
नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए ज्यादातर लोग व्रत रखते हैं। माना जाता है कि जो लोग सच्चे दिल से मां दुर्गा के लिए व्रत रखते हैं, माता उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। इसके अलावा उनके घर में हमेशा सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। लेकिन व्रत के दौरान कुछ चीजों को करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं हिंदू शास्त्र में लिखित उन तीन चीजों के बारे में जो व्रत के दौरान व्यक्ति को नहीं करनी चाहिए, नहीं तो व्रत का फल नहीं मिलता है।
ये भी पढ़ें- नवरात्रि में मां दुर्गा के किन-किन स्वरूप की होती है पूजा? जानें किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना शुभ
खाली न छोड़ें घर
हिंदू शास्त्रों में बताया गया है कि नवरात्रि के दौरान व्रत रखना और घर में कलश स्थापना करना शुभ होता है। लेकिन कलश स्थापना करते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो आपको पाप भी लग सकता है। जो लोग अपने घर में कलश स्थापना करते हैं, उन्हें अखंड ज्योत भी जरूर जलानी चाहिए। माना जाता है कि अखंड ज्योत जलाने से घर में सकारात्मकता आती है। इसके अलावा घरवालों को बुरी नजर भी नहीं लगती है।
अगर आपने भी अपने घर में अखंड ज्योत जला रखी है, तो नवरात्रि के 9 दिन घर को खाली न छोड़ें। परिवार का कोई न कोई एक सदस्य घर में जरूर होना चाहिए, नहीं तो इससे मां दुर्गा नाराज हो सकती हैं।
बाल-दाढ़ी न कटवाएं
अगर आपने भी नवरात्रि के 9 दिन व्रत रखा है, तो ऐसे में गलती से भी अपने बाल और दाढ़ी नहीं कटवाएं। शास्त्रों में बताया गया है जो व्रत के दौरान अपने बाल और दाढ़ी को कटवाते हैं, उनके घर में नकारात्मकता आती है। इसके अलावा धन हानि भी हो सकती है।
चने का आटा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो लोग नवरात्रि का व्रत रखते हैं, उन्हें नवरात्रि के नौ दिन चने के आटे से बनी कोई भी चीज नहीं खानी चाहिए। इससे वास्तु दोष लग सकता है।
ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024: आज से शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि, जानें शुभ तिथि, घटस्थापना मुहूर्त और शुभ योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
3 mins agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
2 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
20 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
21 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines