---विज्ञापन---

Religion angle-right

नवरात्रि में मां दुर्गा के किन-किन स्वरूप की होती है पूजा? जानें किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना शुभ

Chaitra Navratri 2024: हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत महत्व है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि नवरात्रि के 9 दिन माता दुर्गा के किन-किन स्वरूप की पूजा होती है और किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

---विज्ञापन---

Chaitra Navratri 2024: हिंदू धर्म के लोगों के लिए नवरात्रि का बहुत महत्व है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान मां के प्रिय रंग के वस्त्र धारण करना शुभ होता है। हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्र का आरंभ होता है। वहीं नवमी तिथि के दिन समापन होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र नवरात्र की शुरुआत 9 अप्रैल 2024 से हो गई है।

माना जाता है कि जो लोग नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं, उन पर मां की कृपा सदा बनी रहती है। लेकिन मां की पूजा के दौरान कई नियमों का भी पालन करना चाहिए। नहीं तो व्रत का फल नहीं मिलता है। आइए जानते हैं नवरात्रि के 9 दिन कौन-कौन से रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024 Day 2: मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है नवरात्र का दूसरा दिन, जानें पूजा विधि

पहले दिन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र के पहले मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दौरान पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

---विज्ञापन---

दूसरे दिन

नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते समय हरे रंग के वस्त्र धारण करना शुभ होता है।

तीसरे दिन

मान्यता है कि नवरात्र के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा करते समय भूरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

---विज्ञापन---

चौथे दिन

चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा करते समय नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

---विज्ञापन---

पांचवें दिन

मां दुर्गा के 5वें स्वरूप देवी स्कंदमाता की पूजा करते समय सफेद रंग के वस्त्र धारण करना शुभ होता है।

छठे दिन

मां कात्यायनी को लाल रंग प्रिय है। इसलिए नवरात्रि के छठे दिन लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

---विज्ञापन---

सातवें दिन

चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन देवी कालरात्रि की पूजा की जाती है। उनकी पूजा के दौरान नीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ होता है।

आठवें दिन

नवरात्रि के आठवें दिन देवी महागौरी की उपासना करते समय गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

---विज्ञापन---

नौवें दिन

चैत्र नवरात्रि के 9वें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करते समय बैंगनी रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024: आज से शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि, जानें शुभ तिथि, घटस्थापना मुहूर्त और शुभ योग

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Apr 10, 2024 12:38 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola