Maa Durga Mantra: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है वहीं दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। ऐसे ही नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। जिसे करने बाद सभी रोगों से मुक्ति मिल जाती हैं। साथ ही धन प्राप्ति के भी नए-नए मार्ग खुलते हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार, मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए मंत्रों का जाप करना बहुत ही जरूरी होता है। यदि आप इन मंत्रों का जाप करते हैं तो आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। तो आइए उन मंत्रों को विस्तार से जानते हैं।
रोगों से मुक्ति पाने के लिए
“ओम जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते”
शक्ति प्राप्ति के लिए
“या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः”
धन प्राप्ति के लिए
“या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः”
आत्म संतुष्टि प्राप्ति के लिए
“या देवी सर्वभूतेषु तुष्टिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः”
ममता और आशीर्वाद प्राप्ति के लिए
“या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः”
मां की दया प्राप्ति के लिए
“या देवी सर्वभूतेषु दयारूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः”
बुद्धि प्राप्ति के लिए
“या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः”
शांति की प्राप्ति के लिए
“या देवी सर्वभूतेषु शांतिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः”
सर्व कार्य सिद्धि के लिए
“सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते”
यह भी पढ़ें- नवरात्र के पहले दिन किन राशियों पर पड़ेगा असर? जानें क्या कहते हैं सितारे
यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्र पर बनेंगे 5 दुर्लभ राजयोग, इन 5 राशि के लोगों की बदल जाएगी किस्मत
यह भी पढ़ें- नवरात्र में ग्रहों का हुआ बड़ा उलट फेर, कुंभ समेत इन 3 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
11 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
13 hrs agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
13 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
14 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
15 hrs agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
18 hrs agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
19 hrs agoआज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
20 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
1 day agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines