Chaitra Navratri 2024: 9 अप्रैल 2024 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि का आरंभ होता है और नवमी तिथि के दिन समापन होता है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती हैं। साथ ही व्रत भी रखा जाता है।
नवरात्रि में अगर सुहागिन महिलाएं 3 विशेष उपाय करती हैं, तो इससे उनके भाग्य में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। वहीं जिन लोगों के पति की आर्थिक स्थिति सही नहीं है, वह भी ये उपाय अपना सकती हैं। आइए जानते हैं हिंदू शास्त्र में लिखित उन तीन खास उपायों के बारे में।
ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024 Day 2: मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है नवरात्र का दूसरा दिन, जानें पूजा विधि
सोलह श्रृंगार
हिंदू शास्त्रों में बताया गया है कि नवरात्रि में जो भी सुहागिन महिला माता रानी को सोलह श्रृंगार का सामान चढ़ाती हैं, उनके घर में सुख-शांति बनी रहती है। इस उपाय से उनके पति की आयु में भी वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा उनके जीवन में आ रही परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
लौंग
शास्त्रों में बताया गया है कि अगर सुहागिन महिलाओं को अपनी कोई इच्छा पूरी करनी है, तो उन्हें नवरात्रि के व्रत जरूर रखने चाहिए। इसके अलावा मां दुर्गा को 9 फूल वाली लौंग अर्पित करना शुभ होता है। माना जाता है कि अगर कोई सुहागिन महिला अपनी इच्छा को बोलते हुए मां को 9 लौंग अर्पित करती हैं, तो मां उनसे प्रसन्न होकर उनकी मनोकामना पूरी कर सकती हैं।
दीपक
धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के 9 दिन सुहागिन महिलाओं को घर में सुबह-शाम माता दुर्गा की तस्वीर के सामने घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे परिवार वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। साथ ही धीरे-धीरे उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने लगता है।
ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024: आज से शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि, जानें शुभ तिथि, घटस्थापना मुहूर्त और शुभ योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 hr agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
3 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
21 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
22 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines