Chaitra Navratri 2024 Day 6: नवरात्रि के 9 दिन माता दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कुष्मांडा और पांचवें दिन मां कात्यायनी की उपासना की जाती है। कल नवरात्रि का छठा दिन है। नवरात्रि के छठे दिन देवी कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां कात्यायनी की आराधना करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। इसके अलावा परिवार वालों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। आइए अब जानते हैं कल मां कात्यायनी की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024 Day 5: इस तरह करें मां स्कंदमाता की आराधना, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
मां कात्यायनी की पूजा का शुभ मुहूर्त
कल मां कात्यायनी की पूजा के दो शुभ मुहूर्त है। हिंदू पंचांग के अनुसार, पहला शुभ मुहूर्त प्रात: काल 07 बजकर 30 मिनट से लेकर सुबह 09 बजे तक है। वहीं दूसरे शुभ मुहूर्त का आरंभ सुबह 10 बजकर 30 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन 12 बजे होगा। इन दोनों ही शुभ मुहूर्त में आप मां कात्यायनी की पूजा कर सकते हैं।
मां कात्यायनी की पूजा विधि
- मां कात्यायनी की पूजा करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठें।
- स्नान आदि कार्य करने के बाद स्वच्छ कपड़े पहनें।
- फिर गंगाजल से अपने घर और मंदिर को शुद्ध करें।
- इसके बाद अपने घर के मंदिर में एक चौकी लगाएं और उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर मां कात्यायनी की तस्वीर या मूर्ति रखें।
- फिर मां कात्यायनी को तिलक लगाएं और देवी को फूल, कुमकुम व सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
- इसके बाद मां को शहद से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इस दौरान मां कात्यायनी के मंत्रों का जाप करते रहें।
- मां की तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं।
- अंत में माता की आरती करें।
देवी कात्यायनी का प्रिय रंग कौन सा है?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां कात्यायनी को लाल रंग अति प्रिय है। इसलिए नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा करते समय लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।
ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024: आज से शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि, जानें शुभ तिथि, घटस्थापना मुहूर्त और शुभ योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
3 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
5 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
5 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
6 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
9 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
10 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines