---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chaitra Navratri 2024 Day 6: क्या है मां कात्यायनी की पूजा का शुभ मुहूर्त? जानें पूजन विधि

Chaitra Navratri 2024 Day 6: इस बार 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। कल नवरात्रि का छठा दिन है। नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की आराधना की जाती है। आइए जानते हैं माता कात्यायनी की पूजन विधि से लेकर शुभ मुहूर्त के बारे में।

---विज्ञापन---

Chaitra Navratri 2024 Day 6: नवरात्रि के 9 दिन माता दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कुष्मांडा और पांचवें दिन मां कात्यायनी की उपासना की जाती है। कल नवरात्रि का छठा दिन है। नवरात्रि के छठे दिन देवी कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाती है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां कात्यायनी की आराधना करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। इसके अलावा परिवार वालों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। आइए अब जानते हैं कल मां कात्यायनी की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024 Day 5: इस तरह करें मां स्कंदमाता की आराधना, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

मां कात्यायनी की पूजा का शुभ मुहूर्त

कल मां कात्यायनी की पूजा के दो शुभ मुहूर्त है। हिंदू पंचांग के अनुसार, पहला शुभ मुहूर्त प्रात: काल 07 बजकर 30 मिनट से लेकर सुबह 09 बजे तक है। वहीं दूसरे शुभ मुहूर्त का आरंभ सुबह 10 बजकर 30 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन 12 बजे होगा। इन दोनों ही शुभ मुहूर्त में आप मां कात्यायनी की पूजा कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

मां कात्यायनी की पूजा विधि

  • मां कात्यायनी की पूजा करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठें।
  • स्नान आदि कार्य करने के बाद स्वच्छ कपड़े पहनें।
  • फिर गंगाजल से अपने घर और मंदिर को शुद्ध करें।
  • इसके बाद अपने घर के मंदिर में एक चौकी लगाएं और उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर मां कात्यायनी की तस्वीर या मूर्ति रखें।
  • फिर मां कात्यायनी को तिलक लगाएं और देवी को फूल, कुमकुम व सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
  • इसके बाद मां को शहद से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इस दौरान मां कात्यायनी के मंत्रों का जाप करते रहें।
  • मां की तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं।
  • अंत में माता की आरती करें।

देवी कात्यायनी का प्रिय रंग कौन सा है?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां कात्यायनी को लाल रंग अति प्रिय है। इसलिए नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा करते समय लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024: आज से शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि, जानें शुभ तिथि, घटस्थापना मुहूर्त और शुभ योग

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Apr 13, 2024 05:18 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola