Chaitra Month 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, सनातन धर्म में साल का पहला महीना चैत्र माह को माना गया है और ये माह मां दुर्गा को समर्पित है। ज्योतिषियों के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की भी शुरुआत हो जाती है। जो बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से चैत्र माह की शुरुआत हो गई है। ज्योतिषियों के अनुसार, चैत्र माह की शुरुआत होने के बाद पूरे माह तक कुछ विशेष नियमों का पालन करना पड़ता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि चैत्र माह में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
चैत्र माह में क्या करें क्या न करें
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की शुरुआत आज यानी 26 मार्च से हो गई है और समाप्ति 23 अप्रैल को होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह में प्रकृति भी करवट बदलती है। माना जाता है कि इस माह से गर्मी का मौसम शुरू हो जाता है। चैत्र माह में खाना कम खाएं। साथ ही ठंडे पानी से स्नान जरूर करें। ऐसा करने से शरीर बिल्कुल स्वस्थ रहेगा।
उपवास रखें
इस माह से नव वर्ष की शुरुआत हो जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र माह में ही ब्रह्मा जी ने पूरे सृष्टि की रचना की थी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह माह माता दुर्गा को समर्पित है। इस माह में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखना चाहिए। ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है।
सुबह जल्दी उठें
इस माह में आलस बहुत ज्यादा आती है। इसलिए सूर्योदय से पहले उठकर स्नान-ध्यान और योग करें। ऐसा करने से तनाव दूर हो जाता है। साथ ही पूरे दिन ताजगी बनी रहती है।
भूखे को खाना खिलाएं
चैत्र माह में सभी पेड़-पौधों में जल अर्पित करना चाहिए। साथ ही किसी भूखे को फल और अनाज का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
बासी भोजन न करें
माना जाता है कि इस माह में भूलकर भी बासी भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
नीम के पत्ते का उपाय
इस माह में रोजाना सुबह-सुबह नीम के पत्ते चबाने चाहिए। ऐसा करने से मौसमी संक्रमण रोगों से बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें- माह के आखिरी दिन शुक्र की चाल में होगा बदलाव, ये राशि के लोग हो जाएंगे मालामाल
यह भी पढ़ें- होली बाद शनि देव का होगा महागोचर, इन राशियों को होगा बंपर लाभ
यह भी पढ़ें- आज बुध देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
3 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
5 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
5 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
6 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
9 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
11 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines