हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhath Puja 2024: आज से शुरू हुआ छठ पूजा का महापर्व, जानें नहाय खाय से लेकर पारण की शुभ तिथि

Chhath Puja 2024: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एक साल में दो बार छठ पूजा का पर्व आता है। इस समय चैत्र का महीना चल रहा है और इस माह में छठ का व्रत रखा जाएगा। चैत्र माह में छठ पर्व को चैती छठ के नाम से जाना जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि चैती छठ कब है, नहाय खाय कब है और पारण की शुभ तिथि क्या है।

विज्ञापन

Chaiti Chhath Puja 2024: हिंदू धर्म में व्रतों में सबसे कठिन व्रत छठ पर्व को माना गया है। मान्यता है कि छठ पूजा का पर्व बहुत ही पवित्र और पावन होता है। पंचांग के अनुसार, साल में दो बार छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है। एक चैत्र माह में छठ पर्व आता है और दूसरा कार्तिक माह में। बता दें कि छठ पर छठी मैया की पूजा की जाती है और भगवान सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। छठ पूजा का पर्व बड़े ही श्रद्धा और विश्वास के साथ रखा जाता है। इस पर्व पर शुद्धता का विशेष ध्यान दिया जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि चैत्र माह में छठ पूजा का पर्व कब है। साथ ही नहाय-खाय किस तिथि को है।

चैत्र छठ पर्व 2024 की शुभ तिथि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, छठ पूजा का पर्व चार दिनों का होता है। जिसमें नहाय खास से शुरू होता है और सूर्योदय के अर्घ्य देकर पारण किया जाता है। साल 2024 में चैत्री छठ पर्व आज यानी 12 अप्रैल से शुरू हो गई है और समाप्ति 15 अप्रैल को पारण के साथ होगी।

12 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार को नहाय खाय है

विज्ञापन

13 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को खरना

14 अप्रैल 2024 दिन रविवार को संध्या अर्घ्य

विज्ञापन

15 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को उगते हुए सूर्य और पारण किया जाएगा

चैत्री छठ पर्व का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महिलाएं अपने पुत्र व पति की दीर्घायु की कामना के लिए छठ पूजा का व्रत रखती हैं। बता दें कि छठ पर्व करने से संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होती है। साथ ही भगवान सूर्य देव का आशीर्वाद बना रहता है। कहा जाता है कि जो लोग सच्चे मन से छठ का व्रत रखते हैं उनकी सारी मनोकामना पूरी हो जाती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- अप्रैल के मध्य तक सूर्य के साथ रहेंगे शुक्र देव, तब तक ये 3 राशियों की रहेगी मौज

यह भी पढ़ें- कब है सोमवती अमावस्या, जानें स्नान करने की शुभ तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  सवा 4 घंटे तक रहेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 5 राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola