Astro Tips: आज के टाइम में कार हमारी लाइफ का एक बड़ा हिस्सा है। ऑफिस की भागदौड़ हो, फैमिली के साथ वीकेंड ट्रिप हो या रोज के छोटे-मोटे काम हो, कार हर जर्नी को आसान और कंफर्टेबल बनाती है। हालांकि सड़कों पर बढ़ते एक्सीडेंट्स की खबरें अक्सर टेंशन देती हैं। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं, जो आपकी कार को एक्सीडेंट से बचा सकती हैं और नेगेटिव एनर्जी को दूर रखती हैं। इस चीजों से नकारात्मकता दूर होती है और किसी भी प्रकार की दुर्घटनाओं से बचाव होता है।
हनुमान चालीसा या हनुमान जी का यंत्र
हनुमान जी को ज्योतिष में संकटमोचन माना जाता है, जो हर तरह की मुसीबत से प्रोटेक्शन देते हैं। कार में हनुमान चालीसा की छोटी किताब या हनुमान यंत्र रखना बहुत शुभ होता है। ये दोनों चीजें नेगेटिव वाइब्स को दूर रखती हैं और ड्राइवर को मेंटल स्ट्रेस से बचाती हैं। हनुमान जी की कृपा से कार को एक्सीडेंट, रोड रेज, या अचानक आने वाली प्रॉब्लम्स से सेफ्टी मिलती है।
हनुमान चालीसा और हनुमान यंत्र मंगल ग्रह से जुड़ा होता हैं, जो एनर्जी, हिम्मत, और साहस का कारक है। मंगल की पॉजिटिव एनर्जी ड्राइविंग के दौरान आपको कॉन्फिडेंट रखती है और नेगेटिव चीजों को दूर भगाती है। जब आप लंबी जर्नी पर निकलते हैं तो हनुमान चालीसा का पाठ करने से रास्ते की रुकावटें कम होती हैं और जर्नी स्मूद रहती है। हनुमान यंत्र कार में रखने से एक तरह का प्रोटेक्टिव शील्ड बनती है, जो अनहोनी को रोकने में हेल्प करता है। इसे आप डैशबोर्ड पर या ग्लव बॉक्स में रख सकते हैं। इसे मंगलवार को हनुमान मंदिर में पूजा करके लगाएं, ताकि इसका असर और स्ट्रॉन्ग हो।
काला धागा या ब्लैक टच वुड
काला धागा और ब्लैक टच वुड ज्योतिष और वास्तु में नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के सुपर पावरफुल उपाय हैं। कार में काला धागा बांधने या ब्लैक टच वुड का छोटा सा पीस रखने से बुरी नजर और नेगेटिव वाइब्स का असर कम हो जाता है। अगर आपकी कार नई है या आपको लगता है कि लोग उसकी तारीफ करके नजर लगा सकते हैं तो ये उपाय गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
काला धागा शनि और राहु ग्रहों के नेगेटिव इफेक्ट्स को कंट्रोल में रखता है। ये दोनों ग्रह अक्सर अचानक से प्रॉब्लम्स लाते हैं। इससे सड़क पर ब्रेकडाउन, माइनर एक्सीडेंट या रास्ते में रुकावटें आदि आती हैं। ब्लैक टच वुड को वास्तु में प्रोटेक्शन का सिंबल माना जाता है, जो कार को एक सेफ बनाता है। काला धागा आप कार के गियर स्टिक, डोर हैंडल या रियरव्यू मिरर पर बांध सकते हैं। ब्लैक टच वुड को डैशबोर्ड पर रखें या मिरर पर लटकाएं। इसे शनिवार को शनि मंदिर में पूजा करके लगाएं, ताकि इसका असर और बढ़ जाए।
नींबू-मिर्ची
इंडियन ट्रेडिशन में नींबू-मिर्ची को बुरी नजर और नेगेटिव एनर्जी से बचाने का सबसे पॉपुलर और आसान उपाय है। कार में इसे लटकाने से रास्ते की रुकावटें कम होती हैं और ड्राइविंग के दौरान पॉजिटिव वाइब्स बनी रहती हैं। ये उपाय खासकर उन लोगों के लिए जबरदस्त है, जो लंबी जर्नी करते हैं या जिन्हें लगता है कि उनकी कार को बार-बार बुरी नजर लग जाती है।
नींबू-मिर्ची राहु और केतु ग्रहों के नेगेटिव इफेक्ट्स को न्यूट्रलाइज करता है। ये ग्रह अक्सर अचानक प्रॉब्लम्स लाते हैं, जैसे रास्ते में टायर पंचर, मकैनिकल फेलियर, या छोटे-मोटे हादसे। नींबू की ठंडी तासीर गुस्सा और रोड रेज को कंट्रोल करती है, जबकि मिर्ची की गर्मी नेगेटिव एनर्जी को जलाने का काम करती है। इसे कार के रियरव्यू मिरर पर लटकाएं या डैशबोर्ड पर रखें। हर शनिवार को इसे बदल दें और पुराने नींबू-मिर्ची को किसी चौराहे पर छोड़ दें, ताकि नेगेटिव एनर्जी पूरी तरह हट जाए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।