Premanand Ji Maharaj Pravachan: राधा रानी को भगवान कृष्ण की सबसे प्रिय सखी माना जाता है, जो भक्ति, प्रेम, करुणा और कोमलता की देवी हैं। जब भी राधा रानी के भक्तों का जिक्र होता है, उनमें सबसे पहले प्रेमानंद महाराज का नाम आता है। आज के समय में प्रेमानंद महाराज को राधा रानी का परम भक्त माना जाता है, जिन्होंने अपना जीवन राधा रानी के चरणों में समर्पित कर दिया है। महाराज जी वृंदावन के श्री राधाकेली कुंज आश्रम में रहते हैं, जहां वे एकांतिक वार्ता करने के साथ-साथ प्रवचन देते हैं।
प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने और प्रवचन सुनने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में भक्तजन वृंदावन पहुंचते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर एकांतिक वार्ता के दौरान का प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक भक्त बाबा को अपनी बीमारी के बारे में बताता है और उनसे इसे दूर करने के बारे में कहता है। चलिए जानते हैं बाबा ने इसका क्या जवाब दिया।
क्या रोगों को भी ठीक कर सकते हैं बाबा?
प्रेमानंद महाराज से एक भक्त ने सवाल किया कि ‘पीठ में बहुत दर्द रहता है। इसे ठीक कर दें।’ इसका जवाब देते हुए बाबा ने कहा, ‘पीठ में दर्द है तो डॉक्टर के पास जाएं। इसमें बाबा जी क्या करेंगे?’ फिर भक्त ने बोला ‘आशीर्वाद दीजिए’, जिसके बाद बाबा कहते हैं, ‘आशीर्वाद से यह सब सही नहीं होता है। अच्छे कर्म करो। पूर्व के कर्मों के पाप से हमें दंड मिलता है। इसलिए अच्छे कर्म करो और नाम जाप करो। माता-पिता, परिवार और समाज की सेवा करो। यदि आप सत्य की राह पर चलोगे तो सभी कष्ट नष्ट हो जाएंगे। फिर आपको कभी किसी से आशीर्वाद मांगने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसलिए आपका चरित्र ठीक रखो और अच्छे कर्म करते जाओ। इससे सभी काम पूरे होते चले जाएंगे।’
इन लोगों के ऊपर आशीर्वाद नहीं करता काम
इसी के आगे बाबा ने कहा, ‘जो लोग मांस-मदिरा का सेवन व बुरे कर्म करते हैं, उनके ऊपर कोई आशीर्वाद काम नहीं करता है। बल्कि दुर्गति होती है, बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है और व्यक्ति जीवनभर परेशान रहता है। इसलिए अच्छे कर्म करो क्योंकि अच्छे कर्मों से व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है।’
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
13 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
16 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
16 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
17 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
18 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
22 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines