Akshaya Tritiya 2024: हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया, जिसे ‘आखा तीज’ भी कहते हैं, को एक बहुत शुभ और पवित्र दिन माना गया है। इस दिन को विशेष तौर पर सोना-चांदी के सिक्के, आभूषण और अन्य कीमती वस्तुएं खरीदने का रिवाज है। मान्यता है इस दिन घर में नई वस्तुएं लाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। साल 2024 में अक्षय तृतीय या आखा तीज आज 10 मई को मनाई जाएगी। इस मौके पर यहां बताई गई ये 7 चीजें खरीदने से भी आपके सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।
1. नई गाड़ी
अक्षय तृतीया को नई गाड़ी खरीदना भी शुभ माना गया है। आप इस दिन अपने लिए कोई नई गाड़ी, जैसे बाइक, स्कूटी, कार या अन्य कोई वाहन खरीद सकते हैं। यह फैमिली मेम्बर्स को भी पसंद आएगा।
2. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
आप कम्प्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट, टीवी, फ्रिज आदि जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट भी अक्षय तृतीया के रोज खरीद सकते हैं। इससे आपके घर की रौनक बढ़ेगी और लोग काफी एप्रिशिएट भी करेंगे।
3. कपड़े
तीज-त्योहारों के दिन अपने और घर के सदस्यों के लिए हर प्रकार के वस्त्र यानी कपड़े खरीदना अच्छा माना गया है। यह सौभाग्य में वृद्धि करता है। महिलाएं इस दिन बनारसी और कांजीवरम साड़ियां खरीद सकती हैं।
4. तांबा और कांसा की वस्तुएं
हिन्दू धर्म में तांबा और कांसा को शुभ माना गया है। आखा तीज के दिन आप तांबे और कांसे से बनी मूर्तियां और बर्तन (कलश, थाली, कटोरा और लोटा) आदि खरीद सकते हैं। आप चाहें तो घर के लिए इन धातुओं से बनी डेकोरेटिव आयटम भी खरीद सकते हैं।
5. पूजा घर और किचन के बर्तन
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भगवान की पूजा के लिए पूजा की थाली, कटोरे, गिलास, घंटी, धूप-दीपदान आदि खरीद सकते हैं। इस मौके पर आप किचन के बर्तन भी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार ये 5 रंग के वॉलेट होते हैं शुभ
6. पुस्तकें (किताबें)
इस पावन मौके पर आप पुस्तकें भी खरीद कर अपने घर ला सकते है। ये किताबें धार्मिक, जैसे भगवद्गीता, पुराण आदि, भी हो सकती हैं और सामान्य पठनीय पुस्तकें भी।
7. जमीन और मकान
जमीन और मकान संपत्ति का अहम हिस्सा हैं। अक्षय तृतीया के पावन मौके पर जमीन, मकान, दुकान या फ्लैट खरीदना भी शुभ साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: कहीं आपके घर का झूला इस दिशा में तो नहीं, हो सकती है अनहोनी, जानें सही दिशा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने या सुझाव को अमल में लाने पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 hr agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
4 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
4 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
6 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
10 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines