हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budhwar Ke Upay: करियर-कारोबार में तरक्की के लिए बुधवार के उपाय, हर संकट दूर करेंगे विघ्नहर्ता

Budhwar Ke Upay: बुधवार का दिन भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना के लिए खास होता है. आपको बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करनी चाहिए साथ ही कई उपाय करने चाहिए. इससे आपको करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Budhwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी भगवान को समर्पित होता है. ऐसे ही बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित होता है. इस दिन पूजा करने और कई उपायों को करने से विघ्नहर्ता आपके संकट दूर करते हैं. अगर कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है तो आप इसको लेकर उपाय कर सकते हैं. बुधवार के दिन किन उपायों को करना चाहिए चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

हरी मूंग का दान

बुधवार के दिन आपको हरी मूंग का दान करना कुंडली में बुध की स्थिति को मजबूत करता है. इससे गणेश जी की विशेष कृपा मिलती है. हरी मूंग का दान करने से बौद्धिक और आर्थिक तरक्की मिलती है.

गणेश जी को अर्पित करें दूर्वा

दूर्वा घास को बेहद शुभ माना जाता है. आपको बुधवार के दिन पूजा के साथ ही गणेश जी को दुर्वा घास अर्पित करनी चाहिए. आप बुधवार के दिन दुर्वा की 11 या 21 गांठ गणेश जी के मस्तक पर चढ़ाएं. इससे आपको व्यापार में लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

गाय को हरी घास खिलाएं

गाय को हरी घास खिलाना शुभ होता है. आप कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत करने और जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति के लिए गाय को हरी घास खिलाएं. इससे आपको लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: जनवरी 2026 में बदलेगी इन 5 ग्रहों की चाल, इन राशियों के लोग होंगे मालामाल

विज्ञापन

हरी चूड़ियों का दान

जीवन से दुख-परेशानियों दूर नहीं हो रही हैं तो आप बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरी चूड़ियों का दान करें. इससे जीवन में चल रही समस्याओं का अंत होगा. जीवन में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी. इस उपाय को करने से जीवन खुशहाल होगा.

इन मंत्रों का जाप करें

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥

विज्ञापन

गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।

धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।

विज्ञापन

त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।
नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola