Budhwar Ke Upay: विघ्नहर्ता गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, जानिए बुधवार के उपाय

Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन आप गणेश जी की पूजा और बुध ग्रह से संबंधित उपायों को कर सकते हैं. इन उपायों को करने से जीवन में चल रही बाधाओं का अंत होगा.

ganesh ji.jpg

बुधवार के उपाय (PIC CREDIT: News 24)

Budhwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह के सभी दिन भगवान की पूजा के लिए समर्पित होते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित होता है. इस दिन आप गणेश जी की पूजा और बुध ग्रह से संबंधित उपायों को कर सकते हैं. बुधवार को कई मंत्रों का जाप करने से आपको जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. गणेश जी को विघ्नहर्ता कहते हैं. गणपति जी से जुड़े उपाय करने से आपके जीवन से संकटों का अंत होगा. आइये इन उपायों और मंत्रों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

बुधवार गणेश जी पूजा (Budhwar Ganesh Ji Puja)

बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करनी चाहिए. आप बुधवार के दिन सुबह उठकर स्नान कर हरे वस्त्र धारण करें. इसके बाद पूजा स्थान की सफाई कर चौकी लगाएं. चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें. गणेश जी को रोली, अक्षत और सिंदूर चढ़ाएं. गणेश जी को दूर्वा अर्पित करनी चाहिए. गणेश जी के समक्ष दीपक और धूप जलाएं. मोदक और लड्डू का भोग लगाएं और आरती करें.

विज्ञापन

बुध ग्रह से जुड़े उपाय (Budh Grah Ke Upay)

बुधवार का दिन बुध ग्रह से संबंधित उपायों को करने के लिए अच्छा होता है. आपको गणेश जी की पूजा करने के साथ ही बुध ग्रह से जुड़ी हरी चीजों का दान करना चाहिए. हरी मूंग की दाल और हरी सब्जियां किसी मंदिर में या जरूरतमंद लोगों को दान करें. आपको बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए. गाय को हरा चारा खिलाना बहुत ही शुभ माना जाता है. बुध ग्रह को वाणी और व्यापार से संबंधित माना जाता है. आप इन उपायों को करके करियर में सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप

गणेश जी के मंत्र

ॐ गं गणपतये नम:
ॐ वक्रतुंडा हुं
श्री गणेशाय नम:
वक्रतुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभ
निर्विघ्नम कुरू मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा
ॐ नमो हेरम्ब मद मोहित मम् संकटान निवारय-निवारय स्वाहा

विज्ञापन

बुध ग्रह के मंत्र

ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः
प्रियंगुकलिकाश्यामं रुपेणाप्रतिमं बुधम।
सौम्यं सौम्यगुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम।
ॐ बुं बुधाय नम:

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ