Budhwa Mangal Upay 2025: ज्येष्ठ महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने पड़ने वाले मंगलवार का खास महत्व होता है। इस बार ज्येष्ठ मास की शुरुआत ही मंगलवार के साथ हो रही है जिसे बुढ़वा मंगल कहा जाता है। हिन्दू धर्म शास्त्र के अनुसार ज्येष्ठ मास में हनुमान जी की भेट प्रभु श्रीराम से हुई थी। इसलिए इस महीने के मंगलवार का खास महत्व है। इस महीने में पड़ने वाले मंगलवार को बुढ़वा मंगल या बड़ा मंगल कहा जाता है। मान्यता के अनुसार बड़े मंगलवार के दिन व्रत रखना, हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने का खास महत्व होता है।
ज्येष्ठ मास के सभी मंगलवार को उपाय करने से भी व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगलवार को मेष से लेकर मीन राशि के लोगों के लिए कौन से उपाय करने लाभकारी रहेंगे? आइए मंगलवार के राशि अनुसार उपाय जानते हैं।
ज्येष्ठ मास में कब-कब है बड़ा मंगल?
- 13 मई, मंगलवार को पहला बड़ा मंगल है।
- 20 मई, मंगलवार को दूसरा बड़ा मंगल है।
- 27 मई, मंगलवार को तीसरा बड़ा मंगल है।
- 2 जून, मंगलवार को चौथा बड़ा मंगल है।
- 10 जून, मंगलवार को पांचवां बड़ा मंगल है।
पहले बड़े मंगलवार पर 12 राशियां करें ये उपाय
मेष राशि
मेष राशि के लोग बड़े मंगल के दिन स्नान आदि करने के बाद हनुमान अष्टक का पाठ करें। साथ ही मीठे में बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग बड़े मंगल के दिन सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगा सकते हैं। मीठी चीजों का दान करना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करना और चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा। बजरंगबली को लौंग लगे पान का बीड़ा अर्पित करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग बड़े मंगलवार के दिन हनुमान जी को गुलाब की माला चढ़ाएं। चाहें तो चांदी की गदा भी चढ़ा सकते हैं। इससे चंद्र ग्रह मजबूत होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए बड़े मंगलवार के दिन बालकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। मीठी चीजों का दान करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए अरण्य कांड का पाठ करना लाभकारी रहेगा। हनुमान जी के समक्ष घी का दीपक और लौंग लगा पान का बीड़ा अर्पित करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। हनुमान मंदिर दर्शन करने जाएं और बंदरों को मीठी चीजें खिलाएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए हनुमान जी का उपाय करना लाभकारी साबित हो सकता है। हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें। हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना फलदायी रहेगा। कमजोर मंगल मजबूत हो सकेगा और हनुमान जी की कृपा मिल सकेगी।
ये भी पढ़ें- जब भक्त को मिले थे भगवान, जानिए क्यों खास हैं ज्येष्ठ के मंगलवार?
मकर राशि
मकर राशि के लोग हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। रामचरितमानस का पाठ करना भी शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। बजरंगबली को काली उड़द की दाल अर्पित करें और दान भी करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए अयोध्या कांड का पाठ करना शुभ रहेगा। हनुमान जी को पीली मिठाई का भोग लगाएं। साथ मीठी चीजों को बांटे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
17 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
18 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
20 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
20 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
21 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines